Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कपिल सिब्‍बल हुए नाराज, और अभिजीत देशमुख की नौकरी चली गई!

जी मराठी के एक पत्रकार ने अन्‍ना हजारे से सवाल पूछा, अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया, कपिल सिब्‍बल नाराज हुए और पत्रकार की नौकरी चली गई. इस पत्रकार को पन्‍द्रह दिन पहले ही इंक्रीमेंट मिला था, पर उसकी नौकरी किस लिए गई उसे न तो बताया गया और ना ही उसे कुछ समझ में आया. बस कह दिया गया कि उपर से आदेश है.

जी मराठी के एक पत्रकार ने अन्‍ना हजारे से सवाल पूछा, अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया, कपिल सिब्‍बल नाराज हुए और पत्रकार की नौकरी चली गई. इस पत्रकार को पन्‍द्रह दिन पहले ही इंक्रीमेंट मिला था, पर उसकी नौकरी किस लिए गई उसे न तो बताया गया और ना ही उसे कुछ समझ में आया. बस कह दिया गया कि उपर से आदेश है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत देशमुख जी मराठी का होनहार रिपोर्टर था. एडिटोरियल के वरिष्‍ठों की तरफ से उसे कहा गया था कि वह जाकर अन्‍ना का इंटरव्यू कर लाए. उस रिपोर्टर को यह भी कहा गया कि वो कपिल सिब्‍बल के उस बयान पर भी सवाल पूछ लेगा जिस में कपिल सिब्‍बल ने कहा है कि अन्‍ना एंड कंपनी से बातचीत हो गई है, मामला सुलट जाएगा. हालांकि कपिल सिब्‍बल ने यह बात जी न्‍यूज को ऑफ द रिकार्ड कही थी. परन्‍तु रिपोर्टर से इस मामले में अन्‍ना से सवाल पूछने को कह दिया गया.

अभिजीत ने कपिल सिब्‍बल के बयान पर अन्‍ना से सवाल पूछा तो अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया तथा कपिल सिब्‍बल की ऐसी की तैसी करते हुए उनकी भद्द पीट दी. उन्‍होंने इसे झूठ बताते हुए काफी तीखी बातें कहीं. इसे चैनल पर प्रसारित भी किया गया. अरिवंद केजरीवाल के कहे बातों की जानकारी जब कपिल सिब्‍बल को हुई तो वो तिलमिला उठे.  सवाल करने वाले रिपोर्टर से काफी नाराज हुए. प्रबंधन को भी उन्‍होंने काफी कुछ सुना डाला, इसके बाद प्रबंधन ने अभिजीत को नौकरी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया.

उल्‍लेखनीय है कि पंद्रह दिन पहले ही अभिजीत को उसके बेहतरीन काम के लिए इंक्रीमेंट दिया गया था. जब निकाला गया तो अभिजीत ने खुद को कार्यमुक्‍त किए जाने का कारण पूछा तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. अभिजीत को भी कुछ समझ में नहीं आया कि उससे कौन सी गलती हो गई है, जो उसे निकाला जा रहा है. हालांकि अब सच्‍चाई सामने आई है कि कपिल सिब्‍बल की नाराजगी ने उस पत्रकार की नौकरी ले ली. यानी चैनल प्रबंधन के लिए पत्रकार की कर्मठता से ज्‍यादा मंत्री की नाराजगी का मोल रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kamalesh

    August 16, 2011 at 7:29 am

    zee men RAHUL DEV ki naukri bhi aise hi gai thi. ZEE
    baniye kee dukan hai bhai.

  2. कमल शर्मा

    August 16, 2011 at 8:56 am

    बहुत बुरा हुआ1 पूरा देश आपके खिलाफ है, सारे देशवासियों को देश निकाल दे दीजिए मंत्री महोदय।

  3. Raghav

    August 16, 2011 at 10:13 am

    agar esa hai to parsoon vajpai ki nokari bhi jayegi……wo aaj kah rahe the ki Baba Ramdev or Anna ko nai party banani chahiye jab hi aap logo ki baat sahi se suni jayegi……………………to salah dene par unki bhi nokari ja saktai hai…………….hai dum zee news walon main

  4. vijay singh

    August 16, 2011 at 3:57 pm

    behad sharmnak…………kuch to sharm karte jara sochiye…….ka nara lagane wale………

  5. rohit

    August 16, 2011 at 4:36 pm

    mujhe kahna nahi hai ahle watan se,koi nukta faquat eske alawa, kisi ek shakhas ka shikwa kare kayo ,jab bigda hua hai aawe ka aawa………..eak shayar ki rachana

  6. Zingani

    August 16, 2011 at 7:47 pm

    Mitro, Aapki tareh mujhe bhi Abhijeet ji se sahanubhuti hai. Lekin meri jankaari me aayi baat ko jaankar aap shayad Kapil Sibbal ke charitra se kuchh aur bhi parichit ho saken. So, pesh-e-khidmat hai… Yeh khabar : 2010 ki July me Mumbai Press Club ka chunav thha. Gurbir Singh ne khud ko President ke liye pesh kiya thha. Halanki Gurbir ke pichhale kaam ko dekhte hue sabhi ko vishwas thha ki woh hi jeetenge, phir bhi ain waqt par ek sajjan ne unhen chunauti de di. Un sajjan ka apna tark thha ki kai salon se Mumbai Press Club par Gurbir & Co. ka kabja hai, isliye unka “GHAPLA” samne nahi aa raha hai. Kuchh had tak yeh baat theek bhi rahi hogi, varna Gurbir apne Chmche-Chmchiyon ko Koshadhyaksh aur Sachiv nahi banwate. Khair, woh sajjan apne daftar pahunche toh Sampadak ne clear kah diya ki Journalism kar lo ya Netagiri… Agar chunav ladoge toh kal se tumhare liye office me No Entry. Bhai, sajjan ne apna naam withdraw kar liya aur Gurbir Singh Chunav se pahle hi Nishkantak (Nirvirodh) President ghoshit kar diye gaye…
    Ab Aaiye, asal mudde par aate hain. Sajjan ke sampadak ne apni peeda batate hue yeh bhi clear kar diya thha ki tumhe na sahi, par mujhe naukri karni hai… main Kapil Sibaal ka hukma taal nahi sakta ! Bhaiya, Delhi se “Manav Sanshadhan Mantri” ne phone karke Sampadak ko aagah kar diya thha ki… Jante hain kyon ? Are yaar, apne Gurbir ji ke jeeja ji hain Sibbal Saheb ! Ab itna toh aapne bhi suna hi hoga… Zoru Ka Bhai Ek Taref !!!

  7. bk dholi

    August 17, 2011 at 8:12 am

    kapil sibal tu dasaka pm bangaya hi va kisiko be jail ma dalsakata hi

    बहुत बुरा हुआ1 पूरा देश आपके खिलाफ है, सारे देशवासियों को देश निकाल दे दीजिए मंत्री महोदय।

  8. mini sharma

    August 18, 2011 at 11:20 am

    Kapil Sibal Pagla gaya hai…………………

  9. Neeraj MISHRA

    August 19, 2011 at 5:19 am

    मुझे नही लगता इसमे मँञी का हाथ हो क्योकि ये तो प्रेस मालिक को सोचना था वैसे गलत हुआ[quote][quote][/quote][/quote]

  10. mahendra

    August 19, 2011 at 1:34 pm

    Abhijeet he nahi aisa har IMANDAR ke saath is dase me hota hai. AUR PURA media bika hua hai sabhi PAD news hoti hai.

  11. Tikam Dewangan

    August 20, 2011 at 5:36 am

    Dear Abhijeet,
    In your name “Jeet” is present. Do not loose heart. You lost one job, now the whole world is open for you. You are really Azaad now. Talent is God’s grace. Almighty knows the place and position “where you should be”. Have faith on thouself.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...