: प्रत्येक रविवार को प्रसारित होगा ‘शख्सियत’ : वरिष्ठ पत्रकार मनोज रघुवंशी अब साधना टीवी पर कई क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों से गुफ्तगू करते दिखाई पड़ेंगे. साधना टीवी पर ‘शख्सियत’ नाम से प्रसारित होने वाले इस इंटरव्यू कार्यक्रम को मनोज रघुवंशी होस्ट करेंगे. वे तमाम शख्सियतों से उनके अतीत और वर्तमान के साथ अंदर की बातों को भी बाहर लाएंगे. इसकी शुरुआत हुई है केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के इंटरव्यू के साथ.
साधना के नेशनल चैनल पर आधे घंटे का यह इंटरव्यू कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से प्रसारित किया जाएगा. मनोज हर सप्ताह एक नई हस्ती के साथ रूबरू होंगे. पिछले 33 सालों से पत्रकारिता कर रहे मनोज रघुवंशी टीवी के जाने-माने और पहचाने पत्रकार हैं. 1978 में दूरदर्शन के कार्यक्रम युव मंच और युव जन ने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज ने फिर इसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा.
उन्होंने तमाम टीवी चैनलों के लिए कार्यक्रम प्रोड्यूस किए, जिनमें ‘आपकी अदालत’, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’, ‘न्यूज ट्रैक’, रोविंग आई’, हमने दुनिया देखी है’ जैसे बहुचर्चित कार्यक्रम शामिल हैं. डीडी न्यूज पर ‘निशान’, डीडी टू पर ‘जवाबदेही’ जैसे कार्यक्रमों के अलावा ‘हम हाजिर हैं’, ‘जन मंच’, ‘रेलवे बजट’ आदि कार्यक्रमों में एकंरिग किया है. मनोज ने दूरदर्शन के अलावा निजी चैनलों के लिए भी एंकरिंग तथा प्रोडक्शन का काम किया है, जिनमें जी टीवी पर ‘कुछ हसीन पल’, जी न्यूज पर ‘युवा अदालत’, सब पर टॉक शो ‘खुला मंच’ समेत कई कार्यक्रम शामिल हैं. जी न्यूज पर उनके दो क्राइम शो ‘क्राइम फाइल’ एवं ‘क्राइम रिपोर्टर’ काफी चर्चित रहे हैं.
दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले मनोज रघुवंशी टीवी पर तमाम कार्यक्रमों के प्रोडक्शन, एंकरिंग, लाइव चैट के अलावा डाक्युमेंट्री फिल्मों का भी निर्माण किया है. जो फाक्स हिस्ट्री एण्ड इंटरटेनमेंट चैनल एवं दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुका है. मनोज को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी अवार्ड, दिल्ली रत्न, शहीद भगत सिंह मेमोरियल अवार्ड, नचिकेता अवार्ड, इंडियन एचीवर्स अवार्ड, इंडियन आईकान अवार्ड समेत कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. वे इंग्लैंड, अमेरिका, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, हॉलैण्ड, जापान, जार्डन और वितनाम जैसे देशों की यात्रा एक पत्रकार के रूप में कर चुके हैं.












Lovekesh Kumar Singh Raghav
August 17, 2011 at 7:56 am
Manoj Raghuvanshi ji ko hardik shubhkamnaye……………..naye tv or naye programme ke liye…….
Abhitanshu shakya
August 17, 2011 at 5:00 pm
Bhadhai ho sir
NEERAJ NIRANJAN
August 17, 2011 at 5:51 pm
bahut-bahut badhai sir…..is pal ka intzar to beshabri se tha……
basant bhardwaj
August 22, 2011 at 6:22 am
sir aap ko bahut bahut badhai ho, aap aise hi aage badte rahe ,,,,,,