Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

रियान को उसके मां-बाप से मिलाने में आपकी मदद चाहिए

इस आस्ट्रेलियन दंपत्ति को आपकी मदद की दरकार है। ऋषिकेश से छह साल पहले लापता हुए पुत्र की तलाश में आस्‍ट्रेलियन मूल के जॉब चैम्बर्स अपनी पत्नी डायना के साथ बेटे की खोज कर रहे हैं। चैंबर्स दंपत्ति पिछले छह साल से अपने 27 वर्षीय पुत्र रियान चैम्बर्स की राह देख रहा है। काफी प्रयासों के बाद आज तक रियान का कोई पता नहीं चल पाया है।

इस आस्ट्रेलियन दंपत्ति को आपकी मदद की दरकार है। ऋषिकेश से छह साल पहले लापता हुए पुत्र की तलाश में आस्‍ट्रेलियन मूल के जॉब चैम्बर्स अपनी पत्नी डायना के साथ बेटे की खोज कर रहे हैं। चैंबर्स दंपत्ति पिछले छह साल से अपने 27 वर्षीय पुत्र रियान चैम्बर्स की राह देख रहा है। काफी प्रयासों के बाद आज तक रियान का कोई पता नहीं चल पाया है।

रियान चैंबर्स अगस्त 2005 में भारत आया था। इस दौरान वह ऋषिकेश भी आया। जब रियान भारत आया था तो उसकी उम्र 21 साल थी। 24 अगस्त 2005 को रियान वेद निकेतन आश्रम ऋषिकेश से एकाएक लापता हो गया था। रियान के कमरे से उसका पर्स, पासपोर्ट और बैग बरामद हुआ था। लापता होने के कई दिनों बाद जब उसका अपने माता-पिता से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने तलाश शुरू की। चैंबर्स दंपत्ति ने इसके बाद ऋषिकेश पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन आज छह साल बाद भी रियान का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।

बेटे की तलाश में एक बार फिर भारत पहुंचे जॉक चैंबर्स ने बताया कि इस बार वे उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश,  मध्य प्रदेश, गोवा, चेन्नई और महाराष्ट्र का दौरा कर पुलिस से

रियान

सहयोग मांगेंगे। उनका कहना है कि आज तक उन्हें पुलिस से इस मामले की अब तक हुई इंनवेस्टिगेशन की कोई रिपोर्ट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती मार्ग्रेट आल्वा से मिलकर अपनी समस्या उनके सामने रखेंगे। रियान की मां डायना का कहना है कि उन्हें छह साल बाद भी आज उम्मीद है कि उनका बेटा अभी तक सुरक्षित होगा।

उनका कहना है कि अगर रियान आस्ट्रेलिया में गुम होता तो वह मान लेती कि छह साल बाद उसका सुरक्षित होना मुमकिन नहीं। लेकिन भारत की सांस्कृतिक विविधता और विभिन्न समुदायों को आसानी से स्वीकार कर लेने की अदभुत प्रकृति को देखते हुए उनको उम्मीद है कि उनका बेटा भारत में जहां भी होगा, वह सुरक्षित होगा। उनका कहना कि जब रियान लापता हुआ था तो उसका पर्स, पासपोर्ट और बैग आश्रम के कमरे से सुरक्षित मिला था। इसलिए यह मानना मुश्किल है कि रियान को किसी ने नुकसान पहुंचाया हो।

छह साल से बेटे की राह देख रहे जॉक चैंबर्स तीन बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। यह दंपत्ति प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ इंटरनेट पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से रियान की तलाश के लिए सहयोग मांग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने www.ryanchambers.in  लॉच की है। जॉक चैंबर्स से उनके मोबाइल नम्बर 9634673910 से भी संपर्क किया जा सकता है।

देहरादून से दीपक आजाद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...