रायपुर से प्रकाशित अखबार ‘छत्तीसगढ़’ प्रबंधन संपादक अनिल झा ने ‘प्रतिदिन राजधानी’ के स्वामी, प्रकाशक एवं मुद्रक रामचंद नचरानी को पत्र भेजकर अपने अपने अखबार से फोटो एवं समाचार चोरी करने तथा बिना पूछे प्रकाशन करने का आरोप लगाते हुए पचास हजार रुपये का भुगतान करने की मांग की है. इसकी शिकायत उन्होंने कई अन्य जगहों पर की है.
अनिल झा ने पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि ‘प्रतिदिन राजधानी’ उनके अखबार के इंटरनेट संस्करण से फोटो तथा खबरें बिना अनुमति के प्रकाशित कर रहा है. उन्होंने लिखा है कि ‘छत्तीसगढ़’ में 24 अगस्त को पेज तीन पर प्रकाशित फोटो को ‘प्रतिदिन राजधानी’ ने 25 अगस्त के अपने अंक के पेज 9 पर तीन फोटो प्रकाशित किया है, जिसकी किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई. झा ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि ऐसी शिकायतें काफी समय से मिल रहीं थी, पर इस बार यह बात प्रमाणित भी हो गई है.
अनिल झा ने इसके लिए पचास हजार रुपये की मांग की है. उन्होंने कहा है कि ‘छत्तीसगढ़’ से जितनी भी तस्वीरों को प्रकाशित किया है उसके लिए हमें पचास हजार रुपये का भुगतान करें तथा इसके लिए अपने अखबार के प्रथम पेज पर ‘छत्तीसगढ़’ से क्षमा याचना करें. ऐसा नहीं करने की स्थिति में प्रबंधन अदालती कार्रवाई करने के लिए विवश होगा. अनिल झा ने इस पत्र की प्रति छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के आयुक्त, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, आरएनआई, डीएवीपी एवं पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम को भेजा है.












kamlesh pande
August 27, 2011 at 6:19 pm
yah koi nai bat nahi hai. Dilli main to kai chhote akhabar yahi karke jinda hain. DAVP ke vigyapan bhee khub milte hain. ye chori ki patrakarita ka daur hai. jab sarkar raji hai to aap mukadma karte rahia. Nahi to Anna Anna japia.
baidya nath jha
August 28, 2011 at 6:52 am
unhi photo parkasit karni k pahli ek bar puch lina chahiya th yi hamara man khta hi…..