: विजय गोयल की नई पारी : इंडिया टीवी के ग्रुप बिजनेस हेड अमित कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों ने बताया कि वे अपनी नई पारी बैग के साथ शुरू करने जा रहे हैं. अमित कुमार पिछले चार सालों से इंडिया टीवी से जुड़े हुए थे. इसी साल अप्रैल में उन्हें प्रमोट करके ग्रुप बिजनेस हेड बनाया गया था. इसके पहले वे इंडिया टीवी के नेशनल सेल्स टीम को हेड कर रहे थे.
ग्रुप बिजनेस हेड के रूप में अमित कुमार के पास इंडिया टीवी के रिवेन्यू से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल स्तर पर डीटीएच टाइअप की जिम्मेदारी थी. बैग में उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. समझा जा रहा है कि उन्हें यहां भी वरिष्ठ पद पर लाया गया है.
विजय गोयल ने बरेली से प्रकाशित होने जा रहे मिड डे अखबार अनन्त घोष के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यूपी का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. इसके पहले भी वे कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.












sayyed saleem
August 27, 2011 at 11:19 am
WE ARE LAUNCHING A NEW HINDI NEWS CHANNEL. WE HAVE VACANCIES FOR ALL POST
PLEASE APPLY
[email protected]
9818558441