हिंदुस्तान टाइम्स, मुंबई गुरमीत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे एचटी, मुंबई में सेकेंड मैन थे और बिजनेस हेड कर रहे थे. अब वे फोर्ब्स इंडिया के साथ सीईओ के रूप में जुड़ गए हैं. वे नेटवर्क18 के ग्रुप सीओओ बी साई कुमार को रिपोर्ट करेंगे. गुरमीत सिंह ने करियर की शुरुआत मारीको से शुरू की. इसके बाद सोनी म्यूजिक, इंडिया टुडे ग्रुप को भी अपनी सेवाएं दीं.
ऑन लाइन मीडिया ग्रुप (ओएमजी) ने भारत मलिक को कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है. मलिक इसके पहले यात्रा डॉट कॉम से जुड़े हुए थे तथा कंपनी का ऑन लाइन मार्केटिंग को हेड कर रहे थे.











