Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार पुरुषोत्‍तम सैलानी के परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाएगा एचयूजे

पंचकूला : वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम सैलानी के निधन पर हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स ने शोक जताया है। यूनियन के अध्यक्ष संजय राठी जिला इकाई के पदाधिकारियों समेत सैलानी के गांव रैली स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से दुख साझा किया। राठी ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट की ओर से वे राज्य सरकार से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद के लिए प्रयास करेंगे। उनकी इस बाबत उच्चाधिकारियों से सकारात्मक बात हुई है।

पंचकूला : वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम सैलानी के निधन पर हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स ने शोक जताया है। यूनियन के अध्यक्ष संजय राठी जिला इकाई के पदाधिकारियों समेत सैलानी के गांव रैली स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से दुख साझा किया। राठी ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट की ओर से वे राज्य सरकार से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद के लिए प्रयास करेंगे। उनकी इस बाबत उच्चाधिकारियों से सकारात्मक बात हुई है।

ईशान टाईम्‍स के संस्थापक संपादक संजय राय ने कहा कि सैलानी जी इस क्षेत्र के जाने-माने पुराने पत्रकार थे। उनके न रहने से इस क्षेत्र ने एक अच्छा पत्रकार खो दिया है। पंचकूला जिला इकाई के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता और महासचिव विनोद शर्मा ने सैलानी जी के बड़े भाई को भरोसा दिलाया कि वे घटना के पहले दिन से परिवार के साथ हैं और हमेशा उनके साथ रहेंगे। गुडग़ांव से पहुंचे हरि कौशिक ने बताया कि लेखन की वजह से सैलानी जी की अच्छी पहचान और साख है।

पंचकूला जिला पत्रकार इकाई ने जताया दुख : सचिवालय के प्रेस रूम में शोकसभा का आयोजन किया। इसमें दो दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने हिस्सा लिया। ज्यादातर लोगों ने सैलानी जी को अपना गुरु बताते हुए उनकी लेखन कला की सराहना की। इकाई के अध्यक्ष रोहित रोहिला और सुरेंद्र गोयल ने कहा कि सैलानी जी के निधन से जिला पंचकूला ही नहीं बल्कि देशभर के पत्रकारों को दुख हुआ है। बैठक में कहा गया कि उनके निधन से खाली हुए स्थान को जल्दी से नहीं भरा जा सकेगा।

शहीद भगतसिंह जागृति मंच की शोकसभा : शहीद भगतसिंह जागृति ने भी सैलानी के निधन पर शोकसभा की, जिस में मंच के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने बताया कि सैलानी जी उनके साथ काफी समय से जुड़े हुए थे और वे समय समय पर उन्हें विभिन्न कार्यक्रम करने की सलाह भी देते रहते थे। उनके न रहने से उन्होंने निजी तौर पर एक अच्छे मित्र को खो दिया है। मंच के पदाधिकारी डा. प्रदीप राठौड़ ने भी सैलानी को अच्छा पत्रकार बताते हुए उनके निधन पर दुख जताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. naresh chand

    September 10, 2011 at 11:45 am

    huj ka yah aacha paryas hai. mai isske liye sanjay rathee ko badhai deta hun unhone kuch din pehle bhi shyad kisi journilst ko madad dilwai thi. wo journilst ke leye isse terah kaam kerte rehe.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...