वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने इंडिया न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर एंकर थे एवं बिहार चैनल के हेड भी रह चुके थे. इन्होंने अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. इन्हें यहां पर एसोसिएट एक्जीक्यूटिव एडिटर तथा सीनियर एंकर बनाया गया है. अतुल टेलीविजन न्यूज इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे हैं. अतुल अपने लगभग डेढ़ दशक के करियर में कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इंडिया न्यूज ज्वाइन करने से पहले अतुल वीओआई के साथ वरिष्ठ पद पर जुड़े हुए थे. वे न्यूज24, आईबीएन7 एवं जी न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.












Deepak Kumar
September 10, 2011 at 7:16 am
बस्स इन्हीं की कमी रह गई थी…..वो भी पूरी हो गई …..जहं जहं पैर पड़े संतन के……और कुछ कहने की जरुरत मुझे नहीं लगती……
ravi kumar
September 10, 2011 at 1:26 pm
वाह रे न्यूज एक्सप्रेस।चैनल में एक भी एंकर जाना-पहचाना चेहरा नहीं है।अतुल अग्रवाल जी अपने अतुलनीय तिकड़मी पराक्रम से टीम मुकेश में शामिल हो गए हैं।लेकिन इतिहास गवाह है कि आने के 3 माह बाद ही इनके जाने की उलटी गिनती शुरू हो जाती है..अंग्रेजी में कहते हैं..हिस्ट्री रिपीट्स इटसेल्फ..यानि इतिहास खुद को दोहराता है..बस इंतजार कीजिए
CHITRA
September 11, 2011 at 6:41 pm
Atul is tailented. use badnam mut karo
ek adna patrakar
September 12, 2011 at 8:52 am
lo kal lo bat…..thago,lutero aur kamchoro k giroh me ek aur pharji patrakar shamil
देवेश रॉय
November 26, 2013 at 12:00 am
खुदा ने चाहा तो खैर मनाएंगे,,,,नहीं तो न्यूज एक्सप्रेस में हर दिन अपने चेलों के बगैर ही मनाएंगे,,,,