Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सुरेंद्र शर्मा उपजा के अध्‍यक्ष एवं मुख्‍तार अंसारी महासचिव चुने गए

बरेली : उत्‍तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) का द्विवार्षिक चुनावी सम्मेलन उपजा प्रेस क्लब, बरेली में बीते पांच सितम्‍बर को कंचन वर्मा (अमर उजाला) की अध्यक्षता में सम्पन्‍न हुआ, जिस में सर्वप्रथम 30 सदस्यीय कार्यकारणी का चुनाव किया गया। कार्यकारणी चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के इरफान अली (ईटीवी) ने सुरेन्द्र शर्मा  के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका समर्थन मौजूद तमाम पत्रकारों ने किया।

बरेली : उत्‍तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) का द्विवार्षिक चुनावी सम्मेलन उपजा प्रेस क्लब, बरेली में बीते पांच सितम्‍बर को कंचन वर्मा (अमर उजाला) की अध्यक्षता में सम्पन्‍न हुआ, जिस में सर्वप्रथम 30 सदस्यीय कार्यकारणी का चुनाव किया गया। कार्यकारणी चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के इरफान अली (ईटीवी) ने सुरेन्द्र शर्मा  के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका समर्थन मौजूद तमाम पत्रकारों ने किया।

महासचिव पद के मुकेश तिवारी (जीन्यूज) ने मुख्तार अंसारी को नाम प्रस्ताव किया, जिसका सर्मसम्मति से समर्थन किया गया। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष पद पर पद्मदत्त शर्मा को नाम देव सिंह (संवाद केसरी) ने प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन सभी ने किया। एक प्रस्ताव के द्वारा एक एक्शन कमेटी का गठन किया गया, जो कि पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में तत्‍काल प्रभावी निर्णय की भूमिका निभायेगी, जिस में कार्यकारिणी पूर्ण सहयोग करेगी।

एक अन्य प्रस्ताव के द्वारा पत्रकारों पर बढ़ते उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया गया। खुसरो मेल के पत्रकार मो. शोएब खान की दिनांक 04 सितम्बर 2011 को हुई बाइक चोरी, वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र अनुज एवं ग्रामीण पत्रकार अनिल गंगवार व राकुमार गुप्ता भोजीपुरा आदि के लम्बित मामलों में कल एक प्रतिनिधि मण्डल जिला पुलिस प्रशासन से मिलेगा। यदि पुलिस ने पत्रकारों की समस्याओं की अनदेखी की तो आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा।

सुरेन्द्र शर्मा और मुख्तार अंसारी ने बताया है कि एक सप्ताह में समस्त पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जायेगी। मौजूद पत्रकार साथियों में सुरेन्द्र शर्मा, मुख्तार अंसारी, पदमदत्त शर्मा, मुकेश तिवारी, नागेश गुप्ता (खुसरो मेल), अशोक शर्मा (विश्व मानव), सुनील संवेदी (जनमोर्चा), संजीव गम्भीर (हिन्दुस्तान), इरफरन अली, रवीन्द्र सिंह (राष्ट्रीय स्वरूप), अवनीश पाण्डेय, अशोक शर्मा लोटा जी (खुसरो मेल), सुनील प्रेम मसीह, फिरासत हुसैन (स्वतंत्र पत्रकार), शाइस्ता नफीस (स्पष्‍ट आवाज), आरबी लाल (हिन्दुस्तान), भगवत सरन प्रजापति (पंजाब केसरी), धर्मेंन्द कुमार बन्टी, विवेक मिश्रा (जनर्मोचा), पंकज शर्मा (विश्वमानव), भानु प्रताप भारद्वाज (अमर उजाला), मो. शोयब (खुसरो मेल), केपी गंगवार, कमरबेग, सैय्यद शोयब (अमर उजाला बहेड़ी), जफरूद्दीन मैसूरी (अमर उजाला नबावगंज), डा. तैयब (दैनिका जागरण, रिठौरा), राजीव श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सहारा), नाजिया अंजुम (डीडी न्यूज) आदि मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. B4M

    September 8, 2011 at 1:02 pm

    बरेली मे उपजा एक और उपजा

    मामला है असली और नकली का

    2 उपजा, 2 अध्यक्ष और दोनो का दावा असली होने का

    बरेली मे राम दयाल भार्गव के देहांत के बाद दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार पवन साक्शेणा को उपजा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. कुछ अन्य पात्रकारों को इससे धक्का लगा. ये लोग पवन सक्सेना के महामंत्री रहते वक़्त उनके कार्यकलापों से संतुष्ट न्हही थे. कई बार चुनाव की बात की जाती रही लेकिन उपजा के प्रदेश महामंत्री सर्वेश सिंग ने बरेली आकर गुपचुप तरीके से पवन को ही आद्यक्ष घोषित कर दिया. अलबत्ता महेंद्र मनुज को शांत करने के लिए उन्हे प्रदेश कार्यकारिणी मे जगह दे दी गयी.
    इस निर्णय से यहा के उपजा मे दो फाड़ हो गये और सुरेंद्र शर्मा ने बग़ावत का बिगुल फूँक दिया, वो वाराणसी के जैन साहब की उपजा को बरेली ले आए. बीते सोमवार को उसकी कार्यकारिणी भी गठित हो गयी, इसमे सुरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, मुख़्तार अंसारी को महामंत्री और पदमदत्त शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

    अब मामला उपजा भवन पर कब्ज़े को लेकर बरेली मे कभी भी विवाद की नौवत आ सकती है. एक उपजा का दावा आयी की वो पुरानी संस्था है और एन्यूजे से संबद्ध है. इसलिए असली है, जबकि सुरेंद्र गुट का कहना है की पुरानी उपजा का पंजीकरण रद्ड़ हो चुका है और उन लोगों को उपजा के लोगो औट टाइटिल को प्रयोग करने का क़ानूनी अधिकार ही नही है. इस मामले को लेकर कोर्ट भी जया जा सकता है.

  2. raju

    September 8, 2011 at 1:22 pm

    dalalon patrakarita chodo, patarkaron dalali chodo.

    thanks

    youtube to mp3, utorrent

  3. aalochak

    September 8, 2011 at 4:01 pm

    bhopal ke patrkar dharne par

  4. thakur anil kumar

    September 10, 2011 at 12:41 pm

    उपजा को बदनाम करने की साजिश=महा मंत्री ठाकुर अनिल सिंह और उपजा के बिशेष प्रदेश सदस्य जनार्दन आचार्य=
    उपजा जिला इकाई के महा मंत्री ठाकुर अनिल सिंह ने सभी पत्रकारों को सचेत करते हुए कहा है कि बरेली में कुछ लोग उपजा और पत्रकारों को गरिमा को ठेस पहुचने और पत्रकारों को दो खेमो में बाटने का काम कर रहे है उपजा एक सम्मानित संगठन है इसलिए सभी पत्रकार एक जुट रहे और उपजा के नाम पर ओछी राजनीति करने बाले लोगो के बह्कबे में ना आए , उपजा महा मंत्री ने कहा कि जो उपजा प्रेस क्लब में चुनाब कि बात कही जा रही है बह गलत है उपजा प्रेस क्लब बरेली में पांच सितम्बर को कोई भी पत्रकार संगठन का चुनाब नहीं हुआ है और हमारी उपजा एन यू जी से संबद्ध है और पुरानी संस्था है

  5. thakur anil kumar

    September 10, 2011 at 12:44 pm

    उपजा को बदनाम करने की साजिश
    उपजा जिला इकाई के महा मंत्री ठाकुर अनिल सिंह ने सभी पत्रकारों को सचेत करते हुए कहा है कि बरेली में कुछ लोग उपजा और पत्रकारों को गरिमा को ठेस पहुचाने और पत्रकारों को दो खेमो में बाटने का काम कर रहे है उपजा एक सम्मानित संगठन है इसलिए सभी पत्रकार एक जुट रहे और उपजा के नाम पर ओछी राजनीति करने बाले लोगो के बह्कबे में ना आए , उपजा महा मंत्री ने कहा कि जो उपजा प्रेस क्लब में चुनाब कि बात कही जा रही है बह गलत है उपजा प्रेस क्लब बरेली में पांच सितम्बर को कोई भी पत्रकार संगठन का चुना नहीं हुआ है

  6. thakur anil kumar

    September 10, 2011 at 12:46 pm

    उपजा को बदनाम करने की साजिश
    उपजा जिला इकाई के महा मंत्री ठाकुर अनिल सिंह ने सभी पत्रकारों को सचेत करते हुए कहा है कि बरेली में कुछ लोग उपजा और पत्रकारों को गरिमा को ठेस पहुचाने और पत्रकारों को दो खेमो में बाटने का काम कर रहे है सभी पत्रकार एक जुट रहे. उपजा के नाम पर ओछी राजनीति करने बाले लोगो के बह्कबे में ना आए , उपजा महा मंत्री ने कहा कि जो उपजा प्रेस क्लब में चुनाब कि बात कही जा रही है बह गलत है उपजा प्रेस क्लब बरेली में पांच सितम्बर को कोई भी पत्रकार संगठन का चुना नहीं हुआ है

  7. ROBIN RANA

    September 11, 2011 at 1:53 pm

    i want to be a member of UPJA

  8. shishpal singh

    September 12, 2011 at 8:37 am

    surander sharma barali ka asali presedent ha, jo sharma ko galat batata hai va khud media ko bargalana ma laga hai aslee upja shaema ka gut hai

  9. shishpal singh

    September 12, 2011 at 11:33 am

    aslee upja surander sharma ki hai, purani upja ka ragis. Kharij ho gaia hai jiska pakka sbut court ki parti hai Agar koie Upja ka naam ka pirioga karta hai to cour jaga. shishpal singh noida

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...