Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सहारा, राजस्‍थान से भंवर, नरेश एवं सत्‍येंद्र का तबादला

सहारा, राजस्‍थान से खबर है कि तीन लोगों का तबादला दूसरे प्रदेशों के लिए कर दिया गया है. जयपुर में सीनियर रिपोर्टर पद पर तैनात भंवर पुष्‍पेन्‍द्र का तबादला ग्‍वालियर के लिए कर दिया गया है. सीनियर कैमरामैन नरेश सिंह चंदेल का तबादला इलाहाबाद तथा रिपोर्टर सत्‍येन्‍द्र शुक्‍ला का तबादला चंडीगढ़ के लिए कर दिया गया है.

सहारा, राजस्‍थान से खबर है कि तीन लोगों का तबादला दूसरे प्रदेशों के लिए कर दिया गया है. जयपुर में सीनियर रिपोर्टर पद पर तैनात भंवर पुष्‍पेन्‍द्र का तबादला ग्‍वालियर के लिए कर दिया गया है. सीनियर कैमरामैन नरेश सिंह चंदेल का तबादला इलाहाबाद तथा रिपोर्टर सत्‍येन्‍द्र शुक्‍ला का तबादला चंडीगढ़ के लिए कर दिया गया है.

सूत्रों का कहना है कि अजय शर्मा के नोएडा अटैच होने के बाद ब्‍यूरोचीफ बनी मीना शर्मा को कमजोर करने के लिए इन तबादलों को अंजाम दिया गया है. हालांकि चंड़ीगढ़ भेजे गए सत्‍येन्‍द शुक्‍ला के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी कमजोर परफारमेंस के चलते उनका तबादला किया गया है. उन्‍हें सजा के तौर पर चंडीगढ़ भेजा गया है. वे सहारा से काफी समय से जुड़े हुए हैं. दूसरे संस्‍थानों को भी उन्‍होंने अपनी सेवाएं दी हैं.

ग्‍वालियर भेजे गए सीनियर रिपोर्टर भंवर के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी गिनती सहारा के अच्‍छे रिपोर्टरों में की जाती है. इसके पहले वे ईटीवी तथा भास्‍कर टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद भेजे गए सीनियर कैमरामैन नरेश सिंह चंदेल को भी टेक्निकल का आलराउंडर माना जाता है. बताया जा रहा है कि वे सहारा, नोएडा के शुरुआती टीम के हिस्‍सा हैं. इसके पहले वे आंखों देखीं तथा कुछ दूसरे संस्‍थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

दूसरी खबर है कि अजय शर्मा की शिकायत प्रबंधन से करने वाले तीन लोगों को उनके करीबी अधिकारियों ने सजा दी है. रिपोर्टर कृष्‍णा शर्मा, डिस्‍ट्रीब्‍यूटर हेड मनीश शर्मा तथा ड्राइवर भास्‍कर तिवारी की तीन महीने की सेलरी में से लगातार पैसे काटे जाएंगे. सूत्रों का कहना है कि इन तीनों ने अजय शर्मा के खिलाफ प्रबंधन को शिकायत की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. harish sharma

    September 11, 2011 at 3:53 pm

    paiso k liye bik gaya patarkar

  2. DEEPAK

    September 11, 2011 at 6:47 pm

    MANAGEMENT KHASKAR HR HEAD LOKESH SHARMA IS BAAT SE NARAJ BATAYE JATE HAIN KI AJAY SHARMA KE KHILAF SEEDHE LUCKNOW SHIKAYAT KARNE KI IN LOGON NE HIMMAT KAISE KEE ?
    GUSSA IS BAAT PAR BHI BATAYA JATA HAI KI AJAY SHARMA KI VAH ASHLEEL CD LUCKNOW TAK KYON AUR KISLIYE PAHUNCHAYEE GAYEE ?
    LUCKNOW DWARA BITHAYEE GAYEE JANCH KE DOURAN SABHI KARMCHARIYON KO DHAMKATE RAHE (?) LOKESH KI CHALI TO AJAY SHARMA KA MANAGEMENT BAL BHI BANKA NAHEEN KAR PAYEGA !
    VAJAH BHI US CHARCHIT CD KI TARAH DILCHASP BATAYEE JA RAHEE HAI.

  3. Yogendar Sharma

    September 12, 2011 at 9:25 am

    जिन लोगो को काम का नशा होता है वो जगह नहीं देखते ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...