Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

राष्‍ट्रीय सहारा के पत्रकार के भाई समेत तीन पर मुकदमा

देवरिया जिले के भाटपार में राष्‍ट्रीय सहारा के ब्‍यूरो प्रभारी श्रीनिवास मिश्र के भाई रमेश मिश्र समेत तीन लोगों पर एक युवक ने मारपीट करने तथा गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि जिसे गोली लगी है वह भी अपराधी किस्‍म का है. अब रमेश मिश्र को बचाने के लिए अब पत्रकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने लगे हैं. राजनीतिज्ञों की भी मदद ली जा रही है.

देवरिया जिले के भाटपार में राष्‍ट्रीय सहारा के ब्‍यूरो प्रभारी श्रीनिवास मिश्र के भाई रमेश मिश्र समेत तीन लोगों पर एक युवक ने मारपीट करने तथा गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि जिसे गोली लगी है वह भी अपराधी किस्‍म का है. अब रमेश मिश्र को बचाने के लिए अब पत्रकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने लगे हैं. राजनीतिज्ञों की भी मदद ली जा रही है.

इस घटना को दैनिक जागरण एवं अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा है, जबकि राष्‍ट्रीय सहारा ने खबर की मूल कहानी को हजम करते हुए रमेश मिश्र को फर्जी फंसाने की कहानी लिख डाली है. पुलिस के अनुसार प्रदीप पाठक उर्फ पप्‍पू ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर मे लिखा है कि बांसी गांव के पास उसे रोककर रामकृपाल यादव, अशोक यादव एवं रमेश मिश्र ने उसको पीटा तथा अशोक यादव ने कट्टे से फायर झोंक दिया, जो उसकी एड़ी में लगी है. शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, परन्‍तु पुलिस ने घटना को संदिग्‍ध बताया है. पुलिस का कहना है कि पप्‍पू अपराधी किस्‍म का है तथा कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है. नीचे जागरण तथा अमर उजाला में प्रकाशित खबर.


मारपीट के बाद युवक को गोली मारी

देवरिया : थाना क्षेत्र के बांसी गांव के समीप रविवार की रात तीन हमलावरों ने पैंतीस वर्षीय एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। इसके बाद फायर झोंक दिया। पीड़ित जान बचाकर भागा, लेकिन गोली उसकी एड़ी में जा धंसी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कठौढ़ी निवासी प्रदीप उर्फ पप्पू पाठक पुत्र अयोध्या पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात 1.30 बजे जैतपुरा गांव निवासी छोटे राय के घर से खाना खाकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। बांसी गांव के समीप तीन लोग रामकृपाल यादव पुत्र मुखलाल, अशोक यादव पुत्र स्वामीनाथ निवासी रुस्तम बहियारी व रमेश मिश्र पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी भेड़ापाकड़ ने हाथ देकर रोका। मेरे रुकते ही तीनों टूट पड़े और मेरी पिटाई करने लगे। इसी दौरान अशोक यादव ने कट्टें से फायर झोक दिया। गोली मेरे बाएं पैर में लगी। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत पूछ जाने पर थानाध्यक्ष माधवराम गौतम ने कहा कि जांच की जा रही है। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। (जागरण)

युवक पर झोंका फायर, गम्भीर

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के फुलवरिया-चनुकी मार्ग पर बांसी गांव के समीप दावत खाकर एक युवक रविवार की रात करीब 10 बजे घर जाते समय कुछ लोग उसे रोक कर मारने पीटने लगे किसी तरह वह भागने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति ने गोली चला दी संयोग ठीक था कि गोली युवक के एड़ी में लगी। युवक को गिरता देख हमलवार बाइक से भाग निकले। घायलावस्था में कुछ लोग उसे थाने लाये। पुलिस संरक्षण में घायल का पीएचसी पर उपचार हुआ। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। मौके से पुलिस को तीन खाली कारतूस मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार कठौड़ी गांव के प्रदीप पाठक उर्फ पप्पू 35 पुत्र अयोध्या पाठक रविवार की रात बनकटा थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव से दावत खाकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तीन लोग रोक कर मारने पीटने लगे युवक भागने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति ने फायर झोका गोली युवक के एड़ी में जा लगी। युवक बुरी तरह घायल हो गया। युवक के तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र भेड़ापाकड़ गांव के रमेश मिश्र पुत्र ठाकुर मिश्र बनकटा थाना क्षेत्र के रूस्तम बहियारी गांव के अशोक यादव पुत्र स्वामीनाथ व रामकृपाल यादव पुत्र मुखलाल पर मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत एसओ माधवराम गौतम ने बताया कि घायल युवक पप्पू पाठक अपराधी किस्म का है। अभी कुछ दिन पहले जेल से छुटा है। मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है। (अमर उजाला)

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...