Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जागरण, बरेली में एएन सिंह की पदोन्‍नति, सीजीएम बनाए गए

दैनिक जागरण, बरेली के महाप्रबंधक एएन सिंह की क्षमताओं को देखते हुए प्रबंधन ने उन्‍हें सीजीएम बना दिया है. एएन सिंह अगस्‍त में ही झारखंड से बरेली यूनिट के जीएम बनकर आए थे तथा यहां सीजीएम रहे चंद्रकांत त्रिपाठी से चार्ज लिया था. इसके साथ ही उन अटकलों पर भी विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि एएन सिंह को सीकेटी जितने अधिकार नहीं मिलेंगे. प्रबंधन ने उन्‍हें तीन यूनिटों का पूरा प्रभार सौंप दिया है.

दैनिक जागरण, बरेली के महाप्रबंधक एएन सिंह की क्षमताओं को देखते हुए प्रबंधन ने उन्‍हें सीजीएम बना दिया है. एएन सिंह अगस्‍त में ही झारखंड से बरेली यूनिट के जीएम बनकर आए थे तथा यहां सीजीएम रहे चंद्रकांत त्रिपाठी से चार्ज लिया था. इसके साथ ही उन अटकलों पर भी विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि एएन सिंह को सीकेटी जितने अधिकार नहीं मिलेंगे. प्रबंधन ने उन्‍हें तीन यूनिटों का पूरा प्रभार सौंप दिया है.

खबर है कि दो दिन पहले हुई एक मीटिंग में एएन सिंह को विधिवत सीजीएम बना दिया गया. उनका आधिकारिक पोस्‍ट सीजीएम रूहेलखण्‍ड है. उनके जिम्‍मे बरेली, हल्‍द्वानी और मुरादाबाद यूनिट का प्रभार रहेगा. एएन सिंह की गिनती सुलझे हुए पत्रकारों में होती है. अपने संवेदनशील स्‍वभाव के कारण वो बरेली में भी रंग जमाने लगे हैं. पदोन्‍नति के बाद समझा जा रहा है कि एएन सिंह यहां काफी वर्षों से जमे गर्द-गुबार को भी साफ करेंगे ताकि अखबार की चमक लौट सके.

दूसरी तरह चंद्रकांत त्रिपाठी यानी सीकेटी को प्रबंधन ने गोरखपुर में सीजीएम तो बना दिया है, परन्‍तु उन्‍हें अधिकार नहीं दिए गए हैं. हां इतना जरूर है कि जागरण, बरेली में संपादक के रूप में अभी उनका ही नाम जा रहा है. बरेली में एकछत्र राज करने वाले सीकेटी के बारे में कहा जा रहा है कि गोरखपुर में परेशान हैं. उनकी हालत बिना जल के मछली जैसी हो गई है. पोस्‍ट तो बड़ा है पर अधिकार सीमित है. वहीं इस यूनिट पर वर्षों से काबिज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की हालत भी कुछ ऐसी ही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravi

    September 14, 2011 at 8:34 am

    aapko bahut baadhi a.n sir. ckt ka too yehi hoona tha, bareilly staff say careful rahe. bhatiya ka be transfer ho jana chaiye

  2. sugandha

    September 15, 2011 at 1:08 pm

    sir, bahut-bahut badhai ho, bareilly city apke liye lucky raha, apko join kerte hi promotion mil gaya. ummed hai jagran mai aap jaise hi nekdil logo ki teem future mai tyare hogi.

  3. babbujee

    September 16, 2011 at 1:08 pm

    सिंह साहब को तरक्की की शुभकामनाएं, उम्मीद करते है कि बरेली जागरण में अब पैर छुआउ परंपरा और एक खास जाति पर विशेष कृपा समाप्त होगी. परिवार का माहौल सुधरेगा और काबिलिअत परवान चढ़ेगी.

  4. anoop srivasatav

    September 24, 2011 at 4:05 pm

    सिंह साहब को तरक्की की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...