पंजाब केसरी, चंडीगढ़ से सुशील दत्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट थे. इन्होंने अपनी नई पारी आज समाज, चंडीगढ़ के साथ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में शुरू की है. उन्हें फिलहाल इंडिया न्यूज पंजाबी रीजनल चैनल की कमान सौंपी गई है. इस चैनल की लांचिंग अगले महीने के शुरू में होने की संभावना है. दत्ता इंडिया न्यूज चैनल के साथ आज समाज, चंडीगढ़ के प्रबंधन की कमान भी संभालेंगे.
सुशील दत्ता दो दशक से ज्यादा समय से मार्केटिंग के फील्ड में हैं. वे पंजाब केसरी से जुड़ने से पहले लगभग आठ सालों तक दैनिक भास्कर के साथ चंडीगढ़ के जीएम तथा रीजनल हेड के रूप में जुड़े रह चुके हैं. उनकी अगुवाई में ही दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ ने सर्कुलेशन के सबसे बड़े आंकड़े को छुआ था. उस वक्त सीपीएच 2 के संपादक गिरीश मिश्र थे. दोनों के टीम वर्क ने दैनिक भास्कर को इस रीजन में जबर्दस्त ऊंचाई दी थी. भास्कर से पहले वे बजाज ऑटो के साथ जुड़े हुए थे.












panipat
September 16, 2011 at 10:15 am
kuch nahi hoga sir,
jab punjab kesari kuch deti nahi hai to jhatka dena hi padega
punjab kesari ambala ho ya punjab kesari delhi dono kay malik chor hain kisi ko mehntana day kay raji nahin hain
ab panipat ka beauro chief banaya bhi kisay vinod panchal ko jo press konsil of india say blake listed hai