आज समाज चंडीगढ़ के महाप्रबंधन (सीपीएच 2) संजय सिंघल को प्रबंधन ने उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए मुख्य महाप्रबंधन के पद पर प्रोन्नत कर दिया है. संजय को आज समाज के साथ ही इंडिया न्यूज चैनल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. वह कंपनी में सरकारी विज्ञापन के प्रभारी हैं. संजय आज समाज से पहले हिंदुस्तान टाइम्स में डीजीएम हुआ करते थे. उसके पहले इंडियन एक्सप्रेस में थे.
एमएच1 से खबर है कि दीपक शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
दैनिक जागरण, रोहतक से सत्यव्रत ने इस्तीफा दे दिया है. वे अखबार के लिए कलानौर में रिपोर्टिंग करते थे. उन्होंने अपनी नई पारी पंजाब केसरी के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी कलानौर की रिपोर्टिंग सौंपी गई है.











