न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि प्रदीप कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर ग्राफिक्स डिजाइनर थे. वे जल्द ही किसी संस्थान के साथ अपनी नई पारी शुरू करने वाले हैं. वे न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन करने से पहले मौर्य टीवी के साथ जुड़े हुए थे. प्रदीप ने करियर की शुरुआत अपना न्यूज के साथ की थी, इसके बाद साकाल ग्रुप के चैनल शाम मराठी से जुड़ गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद ईटीवी बिहार झारखंड को अपनी सेवाएं दी. फिर मौर्य ज्वाइन कर लिया था. प्रदीप ने इस्तीफा देने के कारणों के बारे में बताया कि डिपार्टमेंट के अंदर की राजनीति के चलते उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा.
न्यूज एक्सप्रेस से इस्तीफा देने वाले एसोसिएट प्रोड्यूसर सैयद हुसैन ने अपनी नई पारी आजाद न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां प्रोड्यूसर कम एंकर बनाया गया है. सैयद भी चैनल की आंतरिक राजनीति से तंग आकर इस्तीफा दे दिया था. सैयद ने करियर की शुरुआत शुरुआत पायनियर, लखनऊ के साथ की थी. इसके बाद मुंबई में एक स्पोर्टस न्यूज एजेंसी के साथ जुड़े गए. इसके बाद टीवी9 ज्वाइन कर लिया था. यहां से इस्तीफा देकर मौर्या टीवी पहुंचे थे. फिर न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन कर लिया था.
हिंदुस्तान, चंदौली से कुंवर संजय ने अपनी नई पारी शुरू की है. वे यहां पर फोटोग्राफर बनाए गए हैं. कुंवर संजय को पिछले दिनों हिंदुस्तान को फोटो उपलब्ध कराने के आरोप में अमर उजाला से हटा दिया गया था. हिंदुस्तान के चलते नौकरी जाने को देखते हुए प्रबंधन ने कुंवर संजय को अपने साथ जोड़ लिया है.











