नवभारत, मुंबई के कार्यालय संवाददाता कृष्णा शुक्ला ने इस संस्थान से इस्तीफा देकर दैनिक भाष्कर (नागपुर) के मुंबई व्यूरों में बतौर स्टाफ रिपोर्टर ज्वाईन किया है. मुंबई विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद शुक्ला इंटर्नशिप के लिए ‘नवभारत’ आए थे और बाद में उन्हें यहीं पर बतौर कार्यालय संवाददाता नौकरी मिल गई थी. कृष्णा तीन सालों से नवभारत के साथ थे और शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर व कोर्ट बीट कवर करते थे. विधि स्नातक कृष्णा शुक्ला मूलरुप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं.
हिंदुस्तान में कुछ आंतरिक फेरबदल किए गए हैं. समस्तीपुर के इंचार्ज ब्रजमोहन मिश्रा को गया का इंचार्ज बना दिया गया है. गया के इंचार्ज को समस्तीपुर भेज दिया गया है. हिंदुस्तान, आगरा के न्यूज एडिटर दिनेश मिश्रा को हिंदुस्तान, रांची भेजा गया है.











