यशवंत जी आप को मालूम ही होगा कि अभी जल्द ही राज्यसभा टीवी में नौकरी का विज्ञापन निकला था. हमारे चैनल के कई साथी लोग यहां से अपने भविष्य को देखते हुये परीक्षा देने गये. हैदराबाद हो या फिर फील्ड, ईटीवी के कई कर्मचारियों ने राज्य सभा की 7 जून को आयोजित की गयी अस्टिटेंट प्रोड्यूसर और एसोसिएट प्रोड्यूसर की परीक्षा दी. हैदराबाद के हेड क्वार्टर में कर्मचारियों को रोकने के लिए आनन-फानन में 6, 7, 8 जून को अस्टिटेंट बुलेटिन प्रोड्यूसर की परीक्षा का आयोजन कर दिया गया.
कर्मचारियों ने भूतकाल में हुए प्रबंधन के नाजायज फैसले को देखते हुए राज्यसभा की परीक्षा में जाना ज्यादा बेहतर समझा. परीक्षा तो हो गयी लेकिन ईटीवी प्रबंधन ने कर्मचारियों को सबक सिखाने का मन बना लिया है. जो लोग राज्यसभा की परीक्षा देने नहीं गये उन्हें एबीपी (2500 इन्क्रीमेंट) बना दिया गया (चाहे वो कितने ही नाकाबिल क्यों न हो) और जो परीक्षा में सम्मिलित हुए उन्हें मिला सिर्फ 500 रुपये का इन्क्रीमेंट वो भी बिना कोई ग्रेड चेंज हुए. ये मेरे अकेले का नहीं बल्कि पूरे हिन्दी चैनल में करीब 50 की संख्या में कर्मचारियों का हाल है. उसके अलावा यहां का हाल किसी से छुपा नहीं है. डेस्क पर कर्मचारियों को टाइपिस्ट समझा जा रहा है. इसीलिए एक आदमी से चार आदमी का काम लेने के बावजूद झिड़की सुनायी जाती है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.












rajbali
September 17, 2011 at 8:52 am
kameenee company hai saalee.laat maro yahan ke officers ko
Rakesh Tiwari
September 17, 2011 at 10:14 am
E tv Management gone mad
music, utorrent
tanu
September 17, 2011 at 3:23 pm
etv me kewal jinko kuchh nahi aata we hi bache rah jate hain, aur gali sunkar paisa ke liye majoori karte hain,
sanjay
September 17, 2011 at 4:06 pm
are yaar RAJESH raina v to gaye the rajyasabha me exam dene.phir unaka salry kyu bad rahi hai…suna hai raina ji ko office boy ka offer diya gaya tha.
Deepak Kumar
September 18, 2011 at 5:54 am
अरे..भईया…झूठ काहे लिख रहे हो….पचास लोगों ने तो बुलेटिन प्रोडयूसर का परीक्षा भी नहीं दिया…और चलो मान लेते हैं कि दिया होगा…तो दिल्ली आकर अगर एक साथ पचास आदमी परीक्षा या इंटरव्यु देगा..तो चैनल कैसे चलेगा….वहां हैदराबाद में कम इंक्रीमेंट दिया तो रो रहे हो….यहां दिल्ली में छोटी छोटी बात पर नौकरी चली जाती है……