Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

लायंस क्‍लब ने मुंबई के दर्जनों पत्रकारों को सम्‍मानित किया

मुंबई : लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323-ए-3 ने पत्रकारिता व लेखन के विविध क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने के लिए मुंबई के पत्रकारों (प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) तथा क्लब बुलेटिन के 22 संपादकों का सम्मान किया। गोरेगांव (पूर्व) के लैंडमार्क वेंक्वेट में क्लब बुलेटिन समिति के अध्यक्ष लायन सुशील भगेरिया, साम्प्रदायिक सौहार्द समिति के अध्यक्ष लायन कन्हैयालाल सराफ व जनसंपर्क अधिकारी लायन विपुल रांदेरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में फ़ीरोज़ अशरफ़ (स्तम्भकार), अभय मिश्र (दोपहर का सामना), आफताब आलम (पत्रकारिता कोश/मीडिया डायरेक्टरी), धर्मेश भट्ट (दिव्य भास्कर), तुलसीदास भोईटे (टीवी9), सुनील सिंह (एनडी टीवी), मुकेश कुमार मासूम (मुंबई संध्या), मनजीत सिंह कोहली (स्वतंत्र पत्रकार) तथा जगदीश जानी (द लायंस) को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्लब के जिलाध्यक्ष लायन पी.एस.रामास्वामी, विशेष अतिथि के रूप में उपजिलाध्यक्ष लायन वी.सुरेंद्रनाथ व लायन सुभाष उदयपुरी तथा मुंबई शहर के अनेक पत्रकार, समाजसेवक व लायंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर क्लब के लगभग 22 अलग-अलग समाचार बुलेटिन तथा ई-बुलेटिन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन विकास सराफ ने किया। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Amrendra Gupta

    October 2, 2011 at 3:24 pm

    तुलसी सर, आपको ढ़ेर सारी शुभाकामनाए…

    अमरेन्द्र गुप्ता
    प्रोड्यूसर
    न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल
    नोएडा
    मो. 09873516666

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...