Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आर्यन में आंतरिक बदलाव, सीएमडी के खास सविन्‍द्र निभा रहे हेड की भूमिका

चैनल हेड बदलने के लिए कुख्‍यात आर्यन टीवी से खबर है कि कुछ आंतरिक बदलाव किए गए हैं. चैनल हेड बनाए गए राकेश शुक्‍ला जा चुके हैं. चैनल को सीएमडी का प्रापर्टी बिजनेस देखने वाले सविन्‍द्र कुमार अघोषित रूप से संभालने लगे हैं. उनकी मदद एचआर की निशा भी कर रही हैं. पत्रकारिता से दूर-दूर तक रिश्‍ता न रखने वाले लोगों के मीटिंग लेने से आर्यन के पत्रकार परेशान हैं. इन लोगों ने कुछ बदलाव कर चैनल को आगे तक घसीटने की कोशिश शुरू कर दी है.

चैनल हेड बदलने के लिए कुख्‍यात आर्यन टीवी से खबर है कि कुछ आंतरिक बदलाव किए गए हैं. चैनल हेड बनाए गए राकेश शुक्‍ला जा चुके हैं. चैनल को सीएमडी का प्रापर्टी बिजनेस देखने वाले सविन्‍द्र कुमार अघोषित रूप से संभालने लगे हैं. उनकी मदद एचआर की निशा भी कर रही हैं. पत्रकारिता से दूर-दूर तक रिश्‍ता न रखने वाले लोगों के मीटिंग लेने से आर्यन के पत्रकार परेशान हैं. इन लोगों ने कुछ बदलाव कर चैनल को आगे तक घसीटने की कोशिश शुरू कर दी है.

नए बदलावों में अफरोज आलम को प्रोग्रामिंग हेड बनाया गया है. अब तक रिपोर्टिंग कर रहे रुपेश को इनपुट हेड तथा समीर रंजन को आउटपुट हेड बना दिया गया है. मार्निंग शिफ्ट का इंचार्ज अमित वर्मा तथा इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज अमर मित्रा बनाए गए हैं. गुंजन सिन्‍हा के जाने के बाद चैनल हेड बनाए गए राकेश शुक्‍ला भी पिछले काफी दिनों से ऑफिस से गायब हैं. उनके चैनल से विदा हो जाने की सूचना थी परन्‍तु उन्‍होंने इससे इनकार कर दिया था.

अब खबर है कि बिना किसी हेड के चल रहे इस चैनल को सीएमडी के खास तथा उनके प्रापर्टी का धंधा देखने वाले सविन्‍द्र कुमार चैनल हेड की भूमिका में आ गए हैं. रोज संपादकीय टीम की मीटिंग ले रहे हैं. एडिटोरियल के बंदे परेशान हैं. पत्रकारिता से दूर तक रिश्‍ता न रखने वाले सविन्‍द्र की सलाह उन लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है. इतना ही नहीं एचआर की निशा भी संपादकीय टीम को नए नए सुझाव दे रही हैं, जिससे ये लोग परेशान हैं. चैनल की हालत देखकर कुछ लोग नए संभावित ठिकानों की तलाश भी करने लग गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shubhchintak

    September 23, 2011 at 3:15 pm

    [b]अनिल जी अगर चैनल चलने का इतना ही शौक है तो खुद सामने आ कर क्यों नहीं डील करते. appointment लैटर दे कर बिना नोटिस के एम्प्लोयी को रीजाइन करने को कहते हैं और वो भी बिना सैलरी क्लीअर किये.[/b]

  2. midea ka father

    September 23, 2011 at 6:34 pm

    gidar ki maut aati hai to sahar ki aor bhagta hai.aryan ka satar girne wala hai ise bhi bildars ka dhandha bna kr band kar diya jayega kyonki bildrs ka kam building bna kr kam khtm krna hota hai.ab tera kya hoga kaliya……….bhago reporter kisi surkshit thikane ko talasho …..bhukamp……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...