अमर उजाला, लखनऊ से रोहित कुमार तिवारी ने इस्तीफा देने वाले है. वे यहां पर सब एडिटर हैं. रोहित अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, मुंबई के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. रोहित ने करियर की शुरुआत एसवन न्यूज चैनल के साथ शुरू की थी. उसके बाद वॉयस ऑफ लखनऊ में भी कुछ समय तक कार्यरत रहे. वे अमर उजाला, लखनऊ की लांचिंग टीम के सदस्य हैं.
फैजाबाद में न्यूज 24 को अपनी सेवाएं दे रहे केबी शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब ईटीवी से जुड़ गए हैं. कल से वे अपना कार्यभार संभाल लेंगे. पिछले बारह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय केबी ने करियर की शुरुआत जनमोर्चा के साथ की थी. इसके बाद वे एसवन न्यूज चैनल से जुड़ गए.











