ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का नया अध्यक्ष सैम बलसारा को चुना गया है. सैम मैडिसन वर्ल्ड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर हैं. इस दौरान 2011-12 के लिए ब्यूरो काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट के सोलह सदस्यों का भी चयन किया गया है. एबीसी के अध्यक्ष चुने गए बलसारा 2002 से ही ब्यूरो काउंसिल के सदस्य हैं. बीते कार्यकाल में ये डिप्टी चेयरमैन ऑफ द ब्यूरो रहे थे. सैम की जगह डेक्कन क्रानिकल के टी वेंकटराम रेड्डी को ब्यूरो काउंसिल का नया डिप्टी चेयरमैन बनाया गया.
ब्यूरो काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट के लिए प्रकाशकों के प्रतिनिधि के तौर पर डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग लिमिटेड के टी वेंकटराम रेड्डी, जागरण प्रकाशन के शैलेश गुप्ता, हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स के एम वेंकटेश, मलायाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड अमित मैथ्यू, एबीपी प्राइवेट लिमिटेड अरित्रा सरकार, उषोदया इंटरप्राइजेज लिमिटेड आई वेंकट, द बाम्बे समाचार प्राइवेट लिमिटेड के हॉरमुसजी एन कामा तथा लोकमत मीडिया लिमिटेड के देवेन्द्र वी दर्डा को चयनित किया गया.
एडवरटाइजिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि के तौर पर मैडिसन कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के सैम बलसारा, यूनीवर्सल मॅक्कन इरिक्सन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के शशि सिन्हा, मुद्रा कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के मधुकर कामथ एवं ग्रुपएम मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड विक्रम सखूजा इलेक्ट किए गए. जबकि विज्ञापनदाताओं के प्रतिनिधि के रूप में आईटीसी लिमिटेड के एसएम अहमद, टाटा मोटर्स लिमिटेड के रवि पिशारॉडी, कोका काला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के देवब्रत मुखर्जी तथा हीरो मोटरकॉर्प लिमिटेड के अनिल दुआ भी सदस्य बनाए गए.











