Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अरुणा शर्मा दूरदर्शन की नई डायरेक्टर जनरल

ddमध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में संयुक्त सचिव रहीं अरुणा शर्मा को दूरदर्शन का नया डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रसार भारती बोर्ड ने की है। बोर्ड की तरफ से 23 मार्च को 18 लोगों का इंटरव्यू किया गया था। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिव्यूनल (कैट) के मानदंडों के आधार पर हुए इंटरव्यू के बाद अरुणा शर्मा के नाम पर सेलेक्शन कमेटी ने मुहर लगा दी। दूरदर्शन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक जैलखानी ने अरुणा की नियुक्ति को चुनौती दी थी।

अशोक ने डायरेक्टर जनरल पद के लिए खुद के नाम पर विचार न किए जाने के चलते नियुक्ति प्रक्रिया दोषपूर्ण करार दिया था। इस आधार पर कैट ने अरुणा शर्मा के डीजी के रूप में नियुक्ति को रोक दिया था। प्रसार भारती बोर्ड ने 23 मार्च की बैठक में जैलखानी की उम्मीदवारी पर विचार किया। जैलखानी के अलावा आईएएस आफिसर और आल इंडिया रेडियो के डीडीजी नोरीन नकवी का भी इंटरव्यू किया गया जो कई महीनों से दूरदशर्न के कार्यवाहक डायरेक्टर जनरल हैं। कैट ने अब अरुणा शर्मा को दूरदर्शन के डीजी के रूप में काम करने को कह दिया है। अरुणा शर्मा दूरदर्शन की पहली महिला डायरेक्टर जनरल हैं। साथ ही दूरदर्शन को दो साल के बाद नियमित तौर पर डीजी मिला है। इससे पहले नियमित डीजी नवीन कुमार होते थे जो 2007 मध्य में छोड़ गए थे। नवीन के जाने के बाद दूरदर्शन के डीडीजी एलडी मंडलोई एक्टिंग डीजी बने। मंडलोई के बाद नोरीन नकवी को यह प्रभार दिया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...