Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

3.71 करोड़ पाठकों के साथ भास्‍कर को पीछे छोड़ हिंदुस्‍तान दूसरे नम्‍बर पर

हिन्दुस्तान एक बार फिर पाठकों का चहेता अखबार बन कर सामने आया है। पिछले एक वर्ष में इसके पाठकों का भरोसा और बढ़ा है। हिन्दुस्तान ने देश के अग्रणी अखबारों की पंक्ति में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखते हुए अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस क्यू-2 2011) के ताजा परिणाम के मुताबिक आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की कुल पाठक संख्या 3.71 करोड़ हो गई है।

हिन्दुस्तान एक बार फिर पाठकों का चहेता अखबार बन कर सामने आया है। पिछले एक वर्ष में इसके पाठकों का भरोसा और बढ़ा है। हिन्दुस्तान ने देश के अग्रणी अखबारों की पंक्ति में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखते हुए अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस क्यू-2 2011) के ताजा परिणाम के मुताबिक आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की कुल पाठक संख्या 3.71 करोड़ हो गई है।

पिछले वर्ष के इंडियन रीडरशिप सर्वे क्यू-2 2010 के मुकाबले अखबार की कुल पाठक संख्या में 62 लाख पाठकों का इजाफा हुआ है। जबकि हिन्दुस्तान के निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखबार दैनिक भास्कर की कुल पाठक संख्या में इस अवधि में कमी आई है और इस वक्त उसकी कुल पाठक संख्या 3.35 करोड़ है। पिछले तीन वर्ष के दौरान हिन्दुस्तान की पाठक संख्या में निरन्तर वृद्धि दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि आईआरएस के पिछले 11 दौर में यह अखबार देश का तेजी से बढ़ता अखबार बनकर उभरा है। पाठक संख्या में वृद्धि पिछले तीन वर्ष में अखबार द्वारा चलाए गए विस्तार कार्यक्रम का नतीजा है। पिछले एक वर्ष में हिन्दुस्तान ने उत्तर प्रदेश में 42 लाख पाठक जोड़े हैं। हिन्दुस्तान अपनी 1.41 करोड़ पाठक संख्या के साथ प्रदेश के 33 प्रतिशत पाठकों का चहेता बन चुका है। साभार : हिंदुस्‍तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kumarkalpit

    October 1, 2011 at 9:26 pm

    koee aage koee peeche ho rashtriya sahara pa koee fhark nahi padta ?ke vah hamesha nambar-1 rahtaa hai niche se:);):D;D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...