Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

बिहार के पत्रकार अभिषेक एवं विजय को नेपाल प्रेस क्‍लब ने सम्‍मानित किया

भारत और नेपाल के बीच शुरू से ही बेटी और रोटी का सम्बन्ध तो रहा ही है कई तरह के व्यवसायिक और सामाजिक सरोकार भी दोनों देशों को एक किये हुए है. इसमें सीमा क्षेत्र में काम करने वाले मीडियाकर्मियों की भूमिका हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है.

भारत और नेपाल के बीच शुरू से ही बेटी और रोटी का सम्बन्ध तो रहा ही है कई तरह के व्यवसायिक और सामाजिक सरोकार भी दोनों देशों को एक किये हुए है. इसमें सीमा क्षेत्र में काम करने वाले मीडियाकर्मियों की भूमिका हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है.

इसी महत्वपूर्ण कड़ी को और मजबूत करने के लिए नेपाल सरकार और नेशनल प्रेस क्लब, नेपाल ने इस साल देश लाइव न्यूज़ चैनल के भारत नेपाल सीमा स्थित रक्सौल संवाददाता अभिषेक कुमार और दैनिक जागरण के संवाददाता विजय कुमार गिरी को “अंतरराष्ट्रीय संचारकर्मी सम्मान 2011” से सम्मानित किया है. यहाँ हम आपको बताते चलें कि नेशनल प्रेस क्लब नेपाल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने 27 साल के महत्वपूर्ण इतिहास में पहली बार किसी भारतीय संचारकर्मी को सम्मानित किया है.

नेशनल प्रेस क्लब नेपाल के तेइसवें स्थापना दिवस के अवसर पर काठमांडू स्थित नेपाल पर्यटन बोर्ड के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाल सरकार के उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री लेखराज भट्ट, सामाजिक कल्याण मंत्री दान बहादुर चौधरी, प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार राम रिझन यादव, नेशनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामकृष्ण कर्माचार्य सहित सैकड़ों पत्रकार तथा स्‍थानीय लोग उपस्थित थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SHANKAR JALAN

    October 3, 2011 at 11:33 am

    शुभाकामनाएं….

  2. gaurav

    October 3, 2011 at 8:25 pm

    kaise jugar kiye bhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...