अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के पंजाब ब्यूरो से जसनीत बिंद्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से ब्यूरो का प्रभार देख रही थीं. उनके इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रही हैं इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है. चंडीगढ़ में ही इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े गौतम धीर ने भी इस्तीफा दे दिया है. गौतम अपनी नई पारी डेक्कन हेराल्ड के साथ शुरू की है.
हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि आशीष पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे सब एडिटर थे. वे अपनी नई पारी पत्रिका, ग्वालियर के साथ शुरू करने जा रहे हैं. वे यहां भी डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. वे काफी समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे.











