खाप पंचायतें ने इस बार टोटल टीवी के समर्थन में अपनी ताकत दिखाई है. हरियाणा सरकार द्वारा टोटल टीवी का प्रसारण रोके जाने के दबंग फैसले के खिलाफ महम चौबीसी अठगामा पंचायत आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुकी है. पंचायत ने ऐलान किया है कि सरकार ने अगर चैनल के प्रसारण में टांग अड़ाने का अपना रवैया ना बदला तो खाप पंचायतें संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगी.
पंचायत का कहना है कि सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है. मीडिया को लोकतंत्र का चौथा खंभा माना जाता है और सरकार अपने ही एक पाए का गला घोंटने का काम कर रही है. इस महापंचायत में जुटी भारी भीड़ ने एक स्वर से ऐलान किया कि वे चैनल के सच की आवाज को दबाने नहीं देंगे. इसके लिए चाहे हमें सड़कों पर संघर्ष करना पड़े या अन्य कोई आंदोलन चलाना पड़े. पंचायत के संयोजक शमशेर खरकड़ा ने कहा कि सरकार की तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने इसके लिए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.

शमशेर खरकड़ा ने कहा कि यदि इन चौबीस घंटों में सरकार अपना दबंगईपूर्ण रवैया वापस नहीं लेती है तो पंचायत सड़कों पर उतर जाएगा और सरकार आन्दोलन झेलने को तैयार रहे. उन्होंने कहा कि यह तो आम आदमी के आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास है. महम खाप पंचायत के प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि टोटल टीवी का प्रसारण रोकना लोकतंत्र के लिए घातक है. यह लोकतंत्र पर सीधे हमले जैसा है, जिसने भी यह कार्य किया है वह अलोकतांत्रिक है. मीडिया की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. यह निंदनीय है.












shankar suman
October 5, 2011 at 5:57 am
khaap panchayat ne ye achchi pahal kiya hai aur apni chhavi sudharane ki koshish ki hai…..vahin sarkar chaah kar bhi media ki aavaz nahin davaa sakti hai….
sunil kumar jakhmi,munger,bihar
October 5, 2011 at 3:59 pm
chlo ab ayega mja hudda ko,sale midea ke sath itni jyadti,chalu kro sbhi jagah nhi to ye agaj hai anjam kya hoga ye pta nhi hriyana sarkar ko total ki takat pta nhi.total rajniti caupt ho jayege sarkar ki.itni fjihat chhih chhih.