Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

भास्‍कर के फोटो जर्नलिस्‍ट के चलते बची एक युवक की जान

कोटा : अपनी मौत सुनिश्चित करने के लिए तीन तरीके से आत्‍महत्‍या का प्रयास करने वाला एक युवक भास्‍कर के फोटो जर्नलिस्‍ट की सूचना तथा एक कांस्‍टेबल की मदद से जिंदा बच गया. केशवपुरा निवासी दीपक कुमार नाम का यह युवक अपनी पत्‍नी के ससुराल से वापस न लौटने आत्‍महत्‍या की कोशिश की परन्‍तु होनी को शायद इसकी मौत मंजूर नहीं थी.

कोटा : अपनी मौत सुनिश्चित करने के लिए तीन तरीके से आत्‍महत्‍या का प्रयास करने वाला एक युवक भास्‍कर के फोटो जर्नलिस्‍ट की सूचना तथा एक कांस्‍टेबल की मदद से जिंदा बच गया. केशवपुरा निवासी दीपक कुमार नाम का यह युवक अपनी पत्‍नी के ससुराल से वापस न लौटने आत्‍महत्‍या की कोशिश की परन्‍तु होनी को शायद इसकी मौत मंजूर नहीं थी.

भास्‍कर के फोटो जर्नलिस्‍ट सलीम शैरी की नजर किशोरपुरा राइट कैनाल में डूब रहे दीपक पड़ी तो उन्‍होंने उसे शव समझकर फोटो लेने के लिए कैमरा निकाल लिया, जैसे ही कैमरे को क्लिक किया तो युवक के शरीर में हरकत देखी. सलीम ने तत्‍काल 100 नम्‍बर तथा फायर स्‍टेशन एवं एम्‍बुलेंस के लिए फोन किया. सूचना मिलते ही मौके पर किशोरपुरा पुलिस पहुंच गई. पुलिस टीम में शामिल कांस्‍टेबल राजेश कुमार स्‍थानीय लोगों की मदद से नहर में उतर कर युवक को किनारे लाए. इतने में फायर बिग्रेड के लोग भी पहुंच गए तथा युवक को बाहर निकाला.

दीपक को तत्‍काल एमबीएस अस्‍पताल पहुंचाया गया. जांच में पता चला कि उसने पहले अपनी नस काटी, फिर जहर खाया, उसके बाद नहर में कूद गया. डॉक्‍टरों ने बताया कि युवक जिंदा रहने की कोई उम्‍मीद बाकी नहीं रखना चाहता था. परन्‍तु भास्‍कर के फोटो जर्नलिस्‍ट का वहां पहुंच जाना उसके लिए जिंदगी बन गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. surinder singh

    October 6, 2011 at 9:53 am

    jako rakhey saiyan maar sake na koi ye kahawat sach hai main samast bhaskar pariwar ki taraf se salim sarry ko iskeliye dhayawad dena chata hoon aur management se ye anurod karta hoon aisey photo journalist ko samman diya jaye jai hind jai bharat ewan jai bhaskar parivar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...