Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों की महापंचायत में अफसर बोले- सॉरी

उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में पीएसीकर्मियों द्वारा मीडियाकर्मियों पर कहर बरपाने के मामले में आरपार की कार्यवाही के लिए पत्रकारों ने महापंचायत बुलाई। पत्रकारों की इस महापंचायत में एसएसपी जीएन गोस्वामी ने पीएसी की ओर से माफी मांगी। पीएसी के सेनानायक ने भी माफी मांगी। ज्ञात हो, रुद्रपुर में 2 अप्रैल को एक टीवी चैनल के रिपोर्टर पर पीएसी के जवानों ने हमला कर दिया था। वायस आफ इंडिया के पत्रकार शंकर गुप्ता किसी काम से पीएसी कैंप में गए थे। वहां पर तैनात पीएसी के जवानों ने शंकर गुप्ता से दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। इस घटना के खिलाफ शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वाले जिले के पत्रकारों को भी पीएसीकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था।

इस मामले की छानबीन नैनीताल से आए मंडलायुक्त एस. राजू ने की। प्रारंभिक छानबीन के बाद उन्होंने दोषी अधिकारियों के तबादले की संस्तुति कर दी थी और मजिस्ट्रेटी जांच के आर्डर दिए थे। पर दोषियों पर कार्यवाही न होने से नाराज पत्रकारों ने 12 अप्रैल को रुद्रपुर में पत्रकारों की महापंचायत की। इसमे उत्तराखंड के दूसरे जिलों के भी पत्रकार पहुंचे। दो सत्रों में सुबह से शाम तक पत्रकारों के बीच विचार-विमर्श चला।

इस महापंचायत में एसएसपी उधमसिंह नगर जी एन गोस्वामी भी पहुंचे। उन्होंने पीएसी की तरफ से माफी मांगने के बाद कहा कि जो कुछ हुआ, गलत हुआ और आगे से ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद पीएसी के सेनानायक ने भी पत्रकारों से माफी मांगी। पत्रकारों पर दर्ज किये गए झूठे मुकदमे वापस करने और जवानों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद महापंचायत का समापन हुआ। इस महापंचायत में पत्रकारी काफी संख्या में आए थे। हाल-फिलहाल पत्रकारों की इतनी बड़ी जुटान नहीं हुई थी।

महापंचायत में आम पत्रकारों के पक्ष में मजबूती से खड़े होने के रवैए के चलते भड़ास4मीडिया की सराहना की गई। साथ ही रुद्रपुर के मामले को देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए पत्रकारों ने भड़ास4मीडिया टीम के प्रति आभार भी जताया। महापंचायत में गणेश रावत, प्रेम अरोड़ा, भारत शाह सुरेन्द्र तनेजा. केवल कृष्ण बत्रा, तिलक राज सुखीजा, रविन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, दिनेश सरकार, राजीव चौहान, तेजेंद्र बेदी, प्रमोद कुमार रोशन, विक्टर सेठी, नियाज़ अहमद आदि मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...