Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

निगमबोध घाट पर दूरदर्शन के पत्रकारों के साथ मारपीट

: कश्‍मीरी गेट थाने में शिकायत दर्ज : निगमबोध घाट पर अतिविशिष्ट व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए अवैध तौर पर अलग से चिता स्थल बनाने से संबंधित खबरों के बाद वहां शूटिंग कर रहे दूरदर्शन के पत्रकारों की एक टीम के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और उन्हें धमकी दी गई।

: कश्‍मीरी गेट थाने में शिकायत दर्ज : निगमबोध घाट पर अतिविशिष्ट व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए अवैध तौर पर अलग से चिता स्थल बनाने से संबंधित खबरों के बाद वहां शूटिंग कर रहे दूरदर्शन के पत्रकारों की एक टीम के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और उन्हें धमकी दी गई।

दूरदर्शन के पत्रकार मोहम्मद आकिद और कैमरामैन रमेश यह पता करने गये थे कि क्या निगमबोध घाट पर अब भी अतिविशिष्ट लोगों के अंतिम संस्कार की अलग व्यवस्था है जबकि दिल्ली नगर निगम पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत कर चुका है। इस बारे में केंद्रीय सूचना आयोग ने एमसीडी की आलोचना की थी। आकिद ने कहा, केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश के बाद हम यह पता लगाने की कोशिश में थे कि क्या अब भी अतिविशिष्ट लोगों के अंतिम संस्कार की अलग व्यवस्था है।

उन्होंने कहा, शूटिंग के दौरान श्मशान घाट के कुछ लोग क्रुद्ध हो गये। उनमें एक स्थानीय नेता का निजी सचिव होने का दावा कर रहा था और उसने हमारी टीम से दस्तावेज और कैमरा छीनने की कोशिश की और उसने इस आशय की खबर चलाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में कश्मीरी गेट थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। साभार : हिंदुस्‍तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. satish thakur

    October 11, 2011 at 4:47 pm

    aaj mohmmad aur ramesh ke sath huya hai kal kesi aur ke sath hoga agar media ko chautha sthammb mana ja raha hai tab sabi media Reporter any karmchari ko unka sath dena chahiye…….thanks…..satish thakur Reorter ahmedabad.mob.09377356053

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...