लाहौर : पाकिस्तान में ऑनलाइन प्रकाशन में काम करने वाले एक पत्रकार फैसल कुरैशी लाहौर स्थित अपने आवास में मृत पाए गए हैं. कुरैशी का गला धारदार हथियार से काट दिया गया और उसके शव पर जख्म के कई निशान मिले हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि ‘द लंदन पोस्ट’ बेबसाइट के लिए लिखने वाले फ़ैसल कुरैशी जोहर कस्बे में अपने आवास पर मृत पाए गए.
पुलिस ने बताया कि कुरैसी के चचेरे भाई ने इस घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि इसके पहले भी पाकिस्तान में कई पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है.












prashant
October 8, 2011 at 5:44 pm
पाकिस्तान में तो ये रोज का काम है.
vishal singh
October 11, 2011 at 4:25 pm
i want all information & media m.d contact no.