Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

जरा फेमसिया तो लें

विनोद विप्लवव्यंग्य : आजकल जिसे देखिये वही फेमस हुआ जा रहा है। खबरिया चैनलों की मेहरबानी से कौन, कहां और कैसे, फेमसिया जायेगा, कोई नहीं जानता। रात को सही सलामत सोये और सुबह उठते ही पाते कि आप फेमसिया गये। दफ्तर गये खाली हाथ और घर लौटे सिर पर फेमस का पंख लगा कर। राह चलते किसी गड्ढे में गिर गये, किसी पुल से लटक गये या मूड हुआ तो पानी टंकी अथवा टीवी टावर पर चढ़ गये और फेमस हो गये। किसी की बीबी को लेकर भाग गये और लगे हाथ आपके साथ दो दम्पति फेमस हो गये।

किसी के घर में इनकम टैक्स का छापा पड़ गया और वह फेमस हो गया। कोई चुनाव जीत कर फेमस हो रहा है तो कोई नीलामी जीत कर। कोई राह चलते किसी लड़की को छेड़ कर और उसके कोमल हाथों से दो-चार तमाचे या चप्पलें खाकर फेमस हो रहा है। कोई अपनी महबूबा के पास भाग कर फेमस हो रहा है तो कोई महबूबा के पास से भाग कर। कोई प्यार के लिये नौकरी को तिलांजलि देकर फेमस हो रहा है तो कोई नौकरी के लिये अपने प्यार को धत्ता बताकर।

कोई अपनी प्रेमिका को अपनी बीबी के हाथों पिटवाकर फेमस हो रहा है तो कोई खुद ही अपनी प्रेमिका या बीबी के हाथों पिटकर। कोई पब में या सड़कों पर महिलाओं की पिटाई करके फेमस हो रहा है तो कोई पिटाई खाकर। कोई किसी को चड्ढी भेजकर फेमस हो रहा है तो कोई किसी को साड़ी भेजकर। कहने का मतलब यह है कि फेमस नाम की लूट है, लूट सके तो लूट। हर किसी के लिये हर समय और हर जगह सुविधा, क्षमता और स्थिति के अनुसार फेमस होने के मौके और विकल्प उपलब्ध हैं।

संचार क्रांति के वर्तमान युग में पैदा होने वाली नयी पीढ़ी को यह जानकर घोर आश्चर्य होगा कि हमारे देश में एक ऐसा भयानक दौर गुजरा है जब अच्छे-खासे लोगों को फेमस होने के लाले पड़े रहते थे। यह सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि उस समय फेमस होने के लिये कितने जतन करने पड़ते थे। उस समय आदमी महान हो सकता था, ईमानदार हो सकता था, प्रतिभाशाली हो सकता था, मेहनती हो सकता था, दयावान हो सकता था, देश प्रेमी हो सकता था, समाजसेवी हो सकता था, अमीर हो सकता था, गरीब हो सकता था लेकिन फेमस नहीं हो सकता था। लाखों-करोड़ों में एकाध को ही फेमस होने का सौभाग्य मिल पाता था। लोग सालों तक समाजसेवा में जुटे रहते थे, मोटे-मोटे ग्रंथ लिख डालते थे, दर्जन-दो दर्जन फिल्मों में एक्टिंग कर लेते थे, सैकड़ों फिल्मों में गीत गा लेते थे, सीमा पर अकेले ही दुश्मनों के दांत खट्टे कर देते थे और बहादुरी के कारनामे दिखाकर दस-बीस लोगों की जान बचा लेते थे – तब भी लोग फेमस होने की हसरत लिये ही इस दुनिया से कूच कर जाते थे।

लेकिन आज फेमस होने के लिये कुछ करने की जरूरत नहीं है। आज तो लोग किसी क्षेत्र में पर्दापण करने से पहले ही फेमस होने का जुगाड़ कर लेते है। गायन और अभिनय की कई प्रतिभायें अपना फिल्मी कैरियर ‘शुरू’ करने से पहले ही फेमस हो लेती हैं, कि फिल्म रिलीज होने के बाद फेमस होने के मौके मिले या नहीं। कई लेखक बिना लिखे ही फेमस हो लेते हैं। कई लोग कुछ बनकर, कई लोग कुछ नहीं बनकर और कई लोग कुछ बनने की प्रतीक्षा करते रहने के कारण फेमस हो जाते हैं। कई पैदा होकर फेमस हो जाते हैं और कई पैदा हुये बगैर ही। कई ऐसे भी हैं जो फेमस होकर भी पैदा नहीं होते। कई लोग जो किसी कारण से जीते जी फेमस नहीं हो पाते वे मरने के बाद भूत बनते ही फेमस हो जाते हैं और साथ में वे वीरान हवेलियां भी फेमस हो जाती है जिनमें वे पनाह लेते हैं।

आज संचार क्रांति की मेहरबानी से फेमस होने के मामले में सभी भेदभाव समाप्त हो गये हैं, तमाम सामाजिक विसंगतियां दूर हो गयी है। आज फेमस होने के लिये कुछ होना, कुछ करना जरूरी नहीं है। किसी अन्य मामले में हमारे देश में समानता आयी हो या नहीं, फेमस बनाये जाने के मामले में पूरी समानता है। आज हर काई फेमस बन सकता है – अमीर और गरीब, ईमानदार और बेइमान, समाज सुधारक और समाज बिगाड़क, नायक और खलनायक, पुजारी और जुआरी।

यही तो है रियल डेमोक्रेसी।

जय हो !

व्यंग्यकार विनोद विप्लव पत्रकार व कहानीकार भी हैं। वे संवाद समिति ‘यूनीवार्ता’ में समाचार संपादक हैं। उनका ब्लॉग http://vinodviplav.wordpress.com है। उनसे [email protected]  या 9868793203 से संपर्क कर सकते हैं।

This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...