मैजिक टीवी से पंकज मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसाइनमेंट डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने अपनी नई पारी जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर भी एसाइनमेंट में लाया गया है. पंकज इसके पहले भी जनसंदेश को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अमर भारती के साथ तीन पत्रकारों ने अपनी नई पारी शुरू की है. प्राइम क्राइम इंडिया से इस्तीफा देकर आए रोहित सिंह को यहां भी क्राइम रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कोबरा पोस्ट से इस्तीफा देकर आए दीपक शाही को राजनीतिक डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संजय पांडेय को इलाहाबाद डेस्क का प्रभार सौंपा गया है. ये कहां से आए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
सूदनाथ मौर्य ने चंदौली में पायनीयर के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सूदनाथ इसके पहले भी कई स्थानीय अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











