Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मेट्रोनेशन से आधे लोग बाहर, त्रेहन ने नाता तोड़ा

खबर है कि एनडीटीवी ग्रुप के दिल्ली केंद्रित न्यूज और लाइफस्टाइल चैनल एनडीटीवी मेट्रोनेशन के आधे स्टाफ को चलता कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि एक निवेशक से बातचीत विफल होने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया। उल्लेखनीय है कि एनडीटीवी लिमिटेड की टाइम्स आफ इंडिया को प्रकाशित करने वाली कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) से पार्टनरशिप / बिक्री / निवेश  को लेकर बातचीत चल रही थी। पर यह बातचीत किसी नतीजे पर पहुंचे बिना ही खत्म हो गई। एनडीटीवी मेट्रोनेशन को दिल्ली में सितंबर 2007 में लांच किया गया था। इस चैनल में कुल 90 लोग काम करते थे। इसमें से अब 30-35 ही बचे हैं। एनडीटीवी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मेट्रो नेशन बंद करने का कंपनी का कोई इरादा नहीं है। इस चैनल को एनसीआर में ठीकठाक टीआरपी मिल रही है। अब तो योजना इसके विस्तार की है और जल्द ही चेन्नई में एनडीटीवी मेट्रोनेशन लांच किया जाएगा। ज्ञात हो, चेन्नई में मेट्रोनेशन को एनडीटीवी और द हिंदू के प्रकाशक कस्तूरी एंड सन्स लिमिटेड मिलकर लांच कर रहे हैं।

संजय त्रेहन ने एनडीटीवी कनवरजेंस के सीईओ पद से इस्तीफा दिया

एनडीटीवी कनवरजेंस के सीईओ संजय त्रेहन ने इस्तीफा दे दिया है। वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। एनडीटीवी ग्रुप अब त्रेहन का विकल्प तलाशने में जुट गया है। त्रेहन ने यह खुलासा नहीं किया है कि वे नई पारी कब और कहां शुरू करने जा रहे हैं। त्रेहन ने एनडीटीवी में मार्च 2007 में ज्वाइन किया था। वे एनडीटीवी कनवरजेंस के पहले सीईओ हैं। एडीटीवी के पहले त्रेहन इंडिया टाइम्स में ब्राडबैंक और वेब 2.0 सेक्शन के वाइस प्रेसीडेंट थे। उससे पहले वे एचटी मीडिया में इंटनेट सेक्शन के मुखिया थे। एनडीटीवी में त्रेहन ने अपने कार्यकाल में कई नई चीजें शुरू कीं। वैप पोर्टल और एनडीटीवी एक्टिव शुरू करने का श्रेय त्रेहन को जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...