Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मारन परिवार की कंपनी सन डायरेक्‍ट की सम्‍पत्ति जब्‍त करेगा ईडी!

नई दिल्ली : एयरसेल-मैक्सिस डील में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन व उनके भाई कलानिधि की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकने के कानून के तहत केस दर्ज करने का फैसला किया है। इसके तहत ईडी मारन परिवार की कंपनी सन डायरेक्ट की संपत्ति जब्त कर सकता है।

नई दिल्ली : एयरसेल-मैक्सिस डील में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन व उनके भाई कलानिधि की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकने के कानून के तहत केस दर्ज करने का फैसला किया है। इसके तहत ईडी मारन परिवार की कंपनी सन डायरेक्ट की संपत्ति जब्त कर सकता है।

ईडी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के परिवार की कंपनी कलैंगनार टीवी को डीबी रियलिटी से लोन के रूप में मिले 223 करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है। घोटाले में फंसी अन्य कंपनियों की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया अभी चल रही है। सोमवार को मारन बंधुओं के ठिकानों पर सीबीआइ के छापे के बाद मंगलवार को ईडी की एक उच्च स्तरीय बैठक में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने का फैसला किया गया। इसके बाद ईडी ने सीबीआई को आधिकारिक रूप से मारन के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति मांग ली है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अगले कुछ दिनों में इस मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर लिया जाएगा।’ मारन पर आरोप है कि उन्होंने दूरसंचार मंत्री रहते हुए अनिवासी भारतीय एस शिवशंकरन को एयरसेल कंपनी मैक्सिस ग्रुप को सस्ते में बेचने के लिए मजबूर किया था। इसके एवज में मैक्सिस ग्रुप ने अपनी सहयोगी कंपनी एस्ट्रो के माध्यम से मारन परिवार की कंपनी सन डायरेक्ट में लगभग 600 करोड़ के शेयर खरीदे थे। शेयर तत्कालीन बाजार भाव से काफी ज्यादा कीमत पर खरीदे गए थे। ईडी यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि सन डायरेक्ट में कितना वास्तविक निवेश था और कितना रिश्वत के रूप में।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘रिश्वत के रूप में किए गए निवेश और उससे आगे हुई आमदनी का आकलन कर उन्हें जब्त किया जाएगा।’ उधर, सीबीआइ एयरसेल-मैक्सिस समझौते के विवादास्पद मामले में मलेशिया स्थित मैक्सिस समूह के अध्यक्ष टी आनंद कृष्णन को पूछताछ के लिए बुला सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ब्रिटेन स्थित एस्ट्रो ऑल एशिया नेटवर्क के निदेशक राल्फ मार्शल, सन डायरेक्ट टीवी के निदेशक कलानिधि मारन और पूर्व संचार मंत्री दयानिधि मारन को भी जल्द ही तलब कर सकती है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...