जीएनएन न्यूज से खबर है कि शिखा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थीं. उन्होंने अपनी नई पारी यूपी न्यूज के साथ शुरू की है. बताया जा रहा है कि वो जीएनएन न्यूज के माहौल में खुद को फिट नहीं कर पा रही थीं. वे महुआ से इस्तीफा देकर जीएनएन न्यूज पहुंची थीं. वे इसके पहले भी कुछ चैनलों में काम कर चुकी हैं. उन्हें यूपी न्यूज में भी एंकर बनाया गया है.
जीएनएन से स्वयंका सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे भी यहां पर एंकर थीं. स्वयंका यूएनआई टीवी से इस्तीफा देकर जीएनएन से जुड़ी थीं. बताया जा रहा है कि वो अपनी नई पारी खबर भारती के साथ शुरू करने वाली हैं. इसके पहले वे आजाद न्यूज एवं इंडिया न्यूज चैनलों से भी जुड़ी रही हैं.











