दैनिक जागरण, कानपुर से खबर है कि सिटी चीफ प्रवीण शर्मा यहां से इस्तीफा देने वाले हैं. प्रवीण का तबादला कुछ समय पहले ही बरेली से कानपुर के लिए किया गया था. खबर है कि वे अपनी नई पारी मुरादाबाद से लांच होने जा रहे हिंदुस्तान के साथ करने वाले हैं. संभावना है उन्हें यहां भी इसी पद पर लाया जाएगा. प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत उन्नीस साल पहले बरेली में जागरण से की थी. यहीं पर ट्रेनी से लेकर सिटी चीफ बने, परन्तु पिछले दिनों कुछ विवादों के बाद उनका तबादला कानपुर के लिए कर दिया गया था.
राहुल कश्यप ने जी न्यूज नेशनल के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्होंने डेस्क पर ज्वाइन किया है. राहुल इसके पहले दिल्ली में ही इंडिया न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के साथ की थी. इसके बाद वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज बिहार जैसे चैनलों से होते हुए जी न्यूज पहुंचे हैं.












ajay
October 15, 2011 at 9:16 am
यशवंत जी राहुल कश्यप जी, ज़ी न्यूज में डेस्क पर प्रोड्यूसर के तौर पर गए हैं ना कि रिपोर्टर के पद पर
ashwanipratap
October 16, 2011 at 4:39 am
Hindustan Muradabad dalalon ki Bharti shuru ho gai hai .Jagran ke super dalal Praveen Sharma ko Hindustan Muradabad me leyiya gaya gai.Shashi ji Dalalon ki Bharti ke liye Badhai