Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सहारा को झटका : सैट ने छह सप्‍ताह के भीतर पैसा लौटाने का निर्देश दिया

सहारा समूह कंपनियों की अपील खारिज करते हुए प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने उन्हें निवेशकों से वैकल्पिक पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) के जरिये जुटाया गया धन छह सप्ताह के भीतर लौटाने का आदेश दिया है। सैट ने आज अपने आदेश में सेबी के निर्णय के खिलाफ सहारा समूह की अपील खारिज की जाती है।

सहारा समूह कंपनियों की अपील खारिज करते हुए प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने उन्हें निवेशकों से वैकल्पिक पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) के जरिये जुटाया गया धन छह सप्ताह के भीतर लौटाने का आदेश दिया है। सैट ने आज अपने आदेश में सेबी के निर्णय के खिलाफ सहारा समूह की अपील खारिज की जाती है।

अपीलीय न्यायाधिकारण ने अपीलकर्ता आज की तारीख से छह सप्ताह के भीतर निवेशकों को सेबी के पूर्णकालिक सदस्यों द्वारा निर्धारित शर्तों के तहत पैसा लौटाये। सेबी के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए सैट ने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं के जरिये कोष जुटाने का मामला बाजार नियामक (सेबी) के क्षेत्राधिकार में आता है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सहारा कंपनियों को कितना पैसा निवेशकों को लौटाना होगा जिन्होंने ओएफसीडी के जरिये पैसा लगाया था।

सैट ने दोनों कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कारपोरेशन (अब सहारा कमोडिटी सर्विसेज कारपोरेशन लि.) तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कारपोरेशन को छह सप्ताह के भीतर पैसा लौटाने को कहा। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने जून में नियामक नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए सहारा समूह की दोनों कंपनियों को ओएफसीडी के जरिये लाखों निवेशकों से जुटाये गये पैसे को लौटाने को कहा था।

इसी प्रकार का मुद्दा सहारा ने उच्चतम न्यायालय में भी उठाया था। न्यायालय ने तब मामले को सैट के पास ले जाने को कहा था। सहारा समूह ने सेबी के इस आदेश को सैट में चुनौती दी थी। याचिका में दलील दी गयी थी कि यह मामला सेबी के न्यायिक क्षेत्रा में नहीं है क्योंकि कंपनियां सूचीबद्ध नहीं हैं। उसमें कहा गया था कि कंपनियां निजी स्वामित्व वाली कंपनी है और वे कंपनी मंत्रालय के अधीन आती हैं। मामले में सहारा की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस नरीमन की दलील को खारिज करते हुए सैट ने आदेश में कहा, इस दलील में कोई दम नहीं है। साभार : वन इंडिया हिंदी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prateek

    October 19, 2011 at 8:34 am

    sahara ki kalai ab khul rahi hai-prateek

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...