वीओआई प्रबंधन ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों को तीन-तीन जोन में बांट दिया है। हर जोन का प्रमुख एक सीओओ (चीफ आपरेटिंग आफिसर) होगा। ये सीओओ अपने-अपने जोन के कंटेंट, सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जिम्मेदार होंगे। सीओओ के अधीन एडिटोरियल हेड, सेल्स हेड और डिस्ट्रीब्यूशन हेड कार्य करेंगे। बेहतर कंटेंट और रेवेन्यू जनरेशन के लिहाज से किए गए इस बंटवारे के मुताबिक राजस्थान प्रदेश अब जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जोन में विभाजित कर दिया गया है। जयपुर जो के सीओओ श्रीपाल शक्तावत बनाए गए हैं। इस जोन के एडिटोरियल हेड बाबूलाल शर्मा और डिस्ट्रीब्यूशन हेड वीरेंदर सिंह उन्हें रिपोर्ट करेंगे।
इसी तरह जोधपुर जोन के सीओओ अरुण हर्ष को एडिटोरियल हेड विक्रम सिंह राजपुरोहित, सेल्स हेड शशिकांत शर्मा और डिस्ट्रीब्यूशन हेड नरेंदर कुमार रिपोर्ट करेंगे। अनिल सक्सेना को उदयपुर जोन का सीओओ बनाया गया है। इस जोन के एडिटोरियल हेड मुकेश मुंद्रा, सेल्स हेड राहुल दुबे और डिस्ट्रीब्यूशन हेड विनोद माली को बनाया गया है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है। एक जोन है लखनऊ, दूसरा इलाहाबाद और तीसरा मेरठ। लखनऊ जोन के सीओओ राजकुमार सिंह बनाए गए हैं। एडिटोरियल हेड के रूप में अनुराग शुक्ला काम देख रहे हैं। सेल्स हेड बने हैं आरआर त्रिपाठी और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभाल रहे हैं अनूप गुप्ता। इलाहाबाद जोन के सीओओ दैनिक जागरण से आए एलएन त्रिपाठी को बनाया गया है। यहां एडिटोरियल हेड स्वर्मिल चंद्रा हैं। इस जोन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन और सेल्स हेड के पद पर अभी किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। इसी तरह मेरठ जोन के लिए भी सीओओ समेत सभी हेड की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी है। यही प्रयोग उत्तराखंड में भी किए जाने की संभावना है।
वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने बताया कि यह एक नया प्रयोग है जिसका सकारात्मक असर दिखने लगा है। स्टेट कैपिटल में बैठकर एक आदमी पूरा राज्य नहीं संभाल सकता। जोन के हिसाब से हर काम बांट दिए जाने से ज्यादा उत्तरदायित्व के साथ लोग काम कर रहे हैं। साथ ही सभी डिपार्टमेंट का आपसी कोआर्डिनेशन भी बेहतर हुआ है।











