Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई ने दो राज्यों में छह सीओओ बिठाए

वीओआई प्रबंधन ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों को तीन-तीन जोन में बांट दिया है। हर जोन का प्रमुख एक सीओओ (चीफ आपरेटिंग आफिसर)  होगा। ये सीओओ अपने-अपने जोन के कंटेंट, सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जिम्मेदार होंगे। सीओओ के अधीन एडिटोरियल हेड, सेल्स हेड और डिस्ट्रीब्यूशन हेड कार्य करेंगे। बेहतर कंटेंट और रेवेन्यू जनरेशन के लिहाज से किए गए इस बंटवारे के मुताबिक राजस्थान प्रदेश अब जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जोन में विभाजित कर दिया गया है। जयपुर जो के सीओओ श्रीपाल शक्तावत बनाए गए हैं। इस जोन के एडिटोरियल हेड बाबूलाल शर्मा और डिस्ट्रीब्यूशन हेड वीरेंदर सिंह उन्हें रिपोर्ट करेंगे।

इसी तरह जोधपुर जोन के सीओओ अरुण हर्ष को एडिटोरियल हेड विक्रम सिंह राजपुरोहित, सेल्स हेड शशिकांत शर्मा और डिस्ट्रीब्यूशन हेड नरेंदर कुमार रिपोर्ट करेंगे। अनिल सक्सेना को उदयपुर जोन का सीओओ बनाया गया है। इस जोन के एडिटोरियल हेड मुकेश मुंद्रा,  सेल्स हेड राहुल दुबे और डिस्ट्रीब्यूशन हेड विनोद माली को बनाया गया है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है। एक जोन है लखनऊ, दूसरा इलाहाबाद और तीसरा मेरठ। लखनऊ जोन के सीओओ राजकुमार सिंह बनाए गए हैं। एडिटोरियल हेड के रूप में अनुराग शुक्ला काम देख रहे हैं। सेल्स हेड बने हैं आरआर त्रिपाठी और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभाल रहे हैं अनूप गुप्ता। इलाहाबाद जोन के सीओओ दैनिक जागरण से आए एलएन त्रिपाठी को बनाया गया है। यहां एडिटोरियल हेड स्वर्मिल चंद्रा हैं। इस जोन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन और सेल्स हेड के पद पर अभी किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। इसी तरह मेरठ जोन के लिए भी सीओओ समेत सभी हेड की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी है। यही प्रयोग उत्तराखंड में भी किए जाने की संभावना है।

वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने बताया कि यह एक नया प्रयोग है जिसका सकारात्मक असर दिखने लगा है। स्टेट कैपिटल में बैठकर एक आदमी पूरा राज्य नहीं संभाल सकता। जोन के हिसाब से हर काम बांट दिए जाने से ज्यादा उत्तरदायित्व के साथ लोग काम कर रहे हैं। साथ ही सभी डिपार्टमेंट का आपसी कोआर्डिनेशन भी बेहतर हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...