Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

बुरी खबरें बनाम अच्छी खबरें और टीवी न्यूज चैनल

[caption id="attachment_14852" align="alignleft"]शुभ्रा सक्सेनाशुभ्रा सक्सेना[/caption]मीडिया चरित्र (3) : देश के प्रमुख खबरिया चैनलों ने आईएएस परीक्षा में लड़कियों की शानदार कामयाबी को उतना महत्व नहीं दिया, जितना देना चाहिए। इस सकारात्मक खबर पर कई चैनलों ने चलताऊ ढंग से सूचना देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। महिलाओं के कवरेज के मामलों में आम तौर पर यह देखा जाता है कि ये खबरिया चैनल महिलाओं से जुड़ी कम महत्व की नकारात्मक खबरों को खूब बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं। ब्यॉय फ्रेंड को राखी सावंत द्वारा थप्पड़ मारने, एश्वर्य राय की शादी, प्रियंका गांधी की साड़ी और पत्नी द्वार प्रेमिका की पिटाई, शराबी महिलाओं की लड़ाई, गुलाबी चड्ढी भेजो अभियान जैसे मुद्दों को घंटों समय देने वाले न्यूज चैनल महिला विकास एवं सशक्तीकरण से जुड़े वाजिब मुद्दों को सेकेंडों का समय देते हैं। ऐसा तब है जब चैनलों में महिलाओं एवं लड़कियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और कई चैनलों में महिलाएं उंचे पदों पर विराजमान है।

शुभ्रा सक्सेनामीडिया चरित्र (3) : देश के प्रमुख खबरिया चैनलों ने आईएएस परीक्षा में लड़कियों की शानदार कामयाबी को उतना महत्व नहीं दिया, जितना देना चाहिए। इस सकारात्मक खबर पर कई चैनलों ने चलताऊ ढंग से सूचना देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। महिलाओं के कवरेज के मामलों में आम तौर पर यह देखा जाता है कि ये खबरिया चैनल महिलाओं से जुड़ी कम महत्व की नकारात्मक खबरों को खूब बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं। ब्यॉय फ्रेंड को राखी सावंत द्वारा थप्पड़ मारने, एश्वर्य राय की शादी, प्रियंका गांधी की साड़ी और पत्नी द्वार प्रेमिका की पिटाई, शराबी महिलाओं की लड़ाई, गुलाबी चड्ढी भेजो अभियान जैसे मुद्दों को घंटों समय देने वाले न्यूज चैनल महिला विकास एवं सशक्तीकरण से जुड़े वाजिब मुद्दों को सेकेंडों का समय देते हैं। ऐसा तब है जब चैनलों में महिलाओं एवं लड़कियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और कई चैनलों में महिलाएं उंचे पदों पर विराजमान है।

मीडिया अध्ययन केन्द्र (सीएमएस) की ओर से किये गये एक अध्ययन से पता चला है कि चार मई की जिस शाम को सिविल सर्विसेज परीक्षा परिणाम की घोषणा हुयी, उस दिन शाम सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक देश के छह प्रमुख खबरिया चैनलों ने महिलाओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को कुल मिलाकर दस मिनट का समय दिया। सीएमएस मीडिया लैब की ओर से किये गये इस अध्ययन के अनुसार चार मई को प्राइम टाइम के दौरान आज तक, एनडीटीवी 24×7 और सीएनएन-आईबीएन ने इस खबर को कोई समय नहीं दिया जबकि स्टार न्यूज ने 30 सेकेंड, डीडी न्यूज ने एक मिनट 25 सेंकेड और जी न्यूज ने आठ मिनट का समय दिया। मीडिया लैब के प्रमुख प्रभाकर ने बताया कि यह अध्ययन चार मई से लेकर छह मई तक किया गया और यह पाया गया कि इन चैनलों में से केवल जी न्यूज ने ही प्राइम टाम पर इस मुद्दे पर सबसे अधिक आठ मिनट का समय दिया। इस चैनल ने न केवल शीर्ष स्थान पाने वाली लड़कियों का बल्कि चौथे स्थान पर आने वाले विकलांग युवक का भी इंटरव्यू दिखाया।

गौरतलब है कि सिविल सर्विसेज परीक्षा के इतिहास में तकरीबन 25 सालों बाद ऐसा हुआ है कि पहले तीन पायदानों पर लड़कियों ने कब्जा किया। शीर्ष स्थान इंदिरापुरम् की शुभ्रा सक्सेना ने प्राप्त किया जबकि पहले 25 स्थानों में से दस स्थानों पर लड़कियों ने ही कब्जा जमाया। यही नहीं, एक विकलांग युवक ने भी इस परीक्षा में इतिहास रचा। अपनी शारीरिक विकलांगता के बावजूद पुरूषों में पहली स्थान और अखिल भारतीय रैंक में चौथा स्थान हासिल किया लेकिन मीडिया ने खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने इसे खास तवज्जो देना जरूरी नहीं समझा।

सीएमएस अध्ययन के अनुसार स्टार न्यूज ने तीन दिनों के दौरान अपने प्राइम टाइम पर केवल साढ़े चार मिनट का समय दिया- चार मई को मात्र 30 सेकेड तथा छह मई को चार मिनट। एनडीटीवी 24×7 ने चार मई को प्राइम टाइम पर इस पर कोई समय नहीं दिया। उसने छह मई को इस विषय पर पौने चार मिनट का समय दिया। हालांकि एनडीटीवी इंडिया ने इस मसले पर एक परिचर्चा का आयोजन कर सिविल सर्विसेज में महिलाओं की सफलता पर काफी कुछ दिखाया और बताया। सीएनएन-आईबीएन ने तो इन तीनों दिनों में प्राइम टाइम पर इस कोई समय नहीं दिया। आज तक ने केवल पांच मई को एक मिनट का समय दिया।

श्री प्रभाकर कहते हैं, ”आम तौर पर देखा गया है कि खबरिया चैनल बलात्कार, रहस्यमय हत्या और छेड़छाड़ जैसी महिलाओं से जुड़ी नकारात्मक खबरों को बहुत अधिक और बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं जबकि महिलाओं के विकास से जुड़ी सकारात्मक खबरों को या तो दरकिनार करते हैं या बहुत कम महत्व देते हैं।”


मीडिया चरित्र (1) पढ़ने के लिए क्लिक करें- पाक की खबरें, भारतीय न्यूज चैनल, सीएमएस सर्वे

मीडिया चरित्र (2) पढ़ने के लिए क्लिक करें- शन्नो-आकृति की मौत और चैनलों का वर्गीय चरित्र


विनोद विप्लवइस रिपोर्ट के लेखक विनोद विप्लव पत्रकार, कहानीकार और ब्लागर हैं। वे इन दिनों न्यूज एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ में विशेष संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। उनसे [email protected] या 9868793203 के जरिए संपर्क किया जा सकता है।


This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...