Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक और विदेशी अखबार का भारत में कदमताल प्रारंभ

1976 में स्थापित और एशिया पैसिफिक इलाके में नौ केंद्रों से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय बिजनेस अखबार द वाल स्ट्रीट जरनल एशिया का आज से दिल्ली और मुंबई से भी प्रकाशन-वितरण शुरू हो गया। इस अखबार के प्रबंधन ने भारत में प्रकाशन के लिए एक्सप्रेस ग्रुप के साथ समझौता किया है। यह अखबार दिल्ली और मुंबई में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना एक्सप्रेस ग्रुप की मशीनों पर छपेगा और उसी दिन कारपोरेट और व्यक्तिगत ग्राहकों तक पहुंचा दिया जाएगा। अन्य कई प्रमुख शहरों में भी बिक्री के लिए यह उपलब्ध होगा। भारत में डब्लूएसजे पब्लिशिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के बैनर तले यह अखबार लांच किया गया है। इस कंपनी में डो जोन्स और एक्सप्रेस ग्रुप की भागीदारी है। एडिटर और पब्लिशर सुमन दुबे हैं।

द वाल स्ट्रीट जरनल एशिया अखबार की प्रकाशित करने वाली कंपनी डो जोन्स एंड कंपनी की तरफ से भारत सरकार के सम्मुख अखबार का फेसीमाइल एडिशन प्रकाशित किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था जिसे मंजूरी मिलने के बाद अखबार का प्रकाशन दिल्ली-मुंबई से संभव हो सका है। भारत सरकार ने इसी साल विदेशी संस्करणों के फेसीमाइल एडिशन प्रकाशित करने के लिए विदेशी पूंजी लगाने के रास्ते को खोल दिया था जिसके बाद कई विदेशी अखबार भारत में अपना संस्करण प्रिंट करने को तैयार हुए और कइयों ने प्रकाशन शुरू भी कर दिया है। अखबार की लांचिंग के मौके पर डो जोन्स कंज्यूमर मीडिया ग्रुप के चीफ आपरेटिंग आफिसर टॉड लारसेन ने कहा कि ब्रांड पर यह जो निवेश किया गया है वह डो जोन्स की भारत समेत पूरे एशिया में बिजनेस बढ़ाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। आर्थिक पत्रकारिता के सम्मानित नाम द वाल स्ट्रीट जनरल एशिया की खबरें भारत के पाठक भी रोजाना पढ़ सकेंगे। लांचिंग के मौके पर एक्सप्रेस ग्रुप के एडिटर इन चीफ शेखर गुप्ता भी मौजूद थे। उन्होंने द वाल स्ट्रीट आफ जरनल एशिया के भारत में प्रकाशन और एक्सप्रेस ग्रुप को डो जोन्स के साथ साझीदारी को एक सहज प्रक्रिया का हिस्सा बताया।  संपादक और पब्लिशर सुमन दुबे ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत की लगातार बढ़ती मजबूत भूमिका को दर्शाने के क्रम में यह घटनाक्रम मील के पत्थर की तरह है। भारत में व्यापार और वित्त संबंधी खबरों की जबर्दस्त मांग है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...