Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

टीवी पर दिखने वाले बड़े लोग और मेरी मेहनत की कमाई

कुछ दिनों पहले भी मैंने भड़ास4मीडिया के जरिए सीएनईबी न्यूज चैनल के बड़े-बड़े दिग्गजों तक अपनी बात पहुंचाई थी लेकिन अब तक मुझे इंसाफ और मेरी मेहनत का पैसा नहीं मिला। लिहाजा मैंने एक बार फिर आवाज उठाई है और उम्मीद करता हूं कि आप एक सच्चे कलमकार की तर्ज पर मेरी पीड़ा को उन लोगों तक पहुंचाएंगे जो टीवी स्क्रीन पर इंसाफ की दुहाई हैं लेकिन असल जिंदगी में बिलकुल भी सच्चे नहीं हैं। सिफारिशों के खेल में मैं हार गया लेकिन पूरे एक साल तक किए अपने काम के लिए मैं अब फिर लिख रहा हूं।

मैं बताना चाहूंगा कि कैसे आज कल टीवी न्यूज चैनल में पैसे लेकर पत्रकारों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। बस, आप इतना कीजिए कि हजारों रुपये या तो एसाइनमेंट एडिटर को दे दीजिए या किसी भी तरह महंगा गिफ्ट देकर चैनल आईडी प्राप्त कर लीजिए। ध्यान रहे, यदि आपने कोई और रास्ता चुना तो खैर नहीं। आपकी मेहनत गई पानी में और चैनल किसी दूसरे आदमी को अपना पत्रकार बना लेगा। कुछ ऐसी ही सजा भुगत रहा हूं मैं। पिछले दिनों दिल और मेहनत से सीएनईबी के लिए रिपोर्टिंग करते हुए कम से कम सैकड़ों खबरें भेजी। वो टेलीकास्ट भी हुई लेकिन जब पुरस्कार देने का वक्त आया तो मैं पीछे रह गया और डूब गई मेरी मेहनत और आज मैं अपने एक साल की मेहनत के बिल को पास करवाने के लिए रोजाना एसटीडी फोन लगाकर इंसाफ मांग रहा हूं। लेकिन वो लोग जो टीवी में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, मेरी पुकार नहीं सुन रहे हैं। ये खत मेरे दर्द को बयान करने के लिए काफी है।

उम्मीद करता हूं इसे पढ़कर उनके कान पर जूं जरूर रेंगेगी और मुझे मेरी मेहनत का पैसा भी मिलेगा।

पीड़ित

महेंद्र सिंह

सीएनईबी का पूर्व रिपोर्टर

इंदौर, मध्य प्रदेश

संपर्क : [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...