Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

संस्थानों / शख्सियतों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म

मीडिया की दुनिया में जितनी खबरें आपस में फैलाई, बताई और सुनाई जाती हैं, उनमें से ज्यादातर गलत होती है, यह बात दावे के साथ कही जा सकती है। अगर कुछ अफवाह रूपी खबरें सच होती भी हैं तो उसमें सच्चाई की मात्रा इतनी छोटी होती है की अफवाह में से असल सच्चाई तलाश पाना मुश्किल होता है। पिछले दस दिनों से दो अलग-अलग मीडिया संस्थानों व शख्सियतों के बारे में अफवाहों का बाजार गर्म है। देश के एक प्रमुख प्रिंट मीडिया हाउस के निदेशकों के बीच विवाद होने के तरह-तरह के किस्से फैलाए जा रहे हैं। लोग इन अफवाहों पर आसानी से यकीन इसलिए भी कर लेते हैं क्योंकि इस ग्रुप में एक विवाद पहले हो चुका है और उस विवाद के नतीजे में बंटवारा भी हो चुका है। भड़ास4मीडिया ने जब इन अफवाहों की सत्यता को लेकर इस मीडिया हाउस के कुछ निदेशकों, संपादक व अन्य लोगों से बातचीत की तो सभी ने किसी भी तरह के विवाद के पैदा होने को सिरे से नकार दिया।

जो लोग विवाद होने की पुष्टि करते हैं, वे भी सुनी-सुनाई बात के आधार पर ही करते हैं। विवाद में जिन लोगों का नाम घसीटा जा रहा है, उनमें से जिन लोगों से संपर्क हो पाया, उन सभी ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। इस ग्रुप के चेयरमैन से जब भड़ास4मीडिया ने संपर्क किया और अफवाह की सत्यता जानने की कोशिश की तो उन्होंने इन अफवाहों पर आश्चर्य प्रकट किया और किसी भी तरह के विवाद होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि जिनके नाराज होने व आफिस में न बैठने की अफवाह प्रचारित की जा रही है, वे डिलीवरी नजदीक होने के चलते पत्नी के साथ हैं। इसी अखबार के संपादक ने भी बातचीत में स्वीकार किया कि अखबार व उससे जुड़े वरिष्ठ लोगों की छवि खराब करने के लिए शरारती तत्व कई तरह के अफवाह उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों को फैलाने वालों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा सकती है। उन्होंने ग्रुप में किसी तरह के विवाद और तनाव से इनकार किया।

एक अन्य अफवाह एक टीवी चैनल के एडिटर के बारे में उड़ाई गई है। इस अफवाह की सत्यता परखने के लिए भड़ास4मीडिया टीम ने कई स्तरों पर छानबीन की लेकिन कहीं कुछ नहीं पता चला। भड़ास4मीडिया के पास कई जगहों से ये सूचना मिली कि एक टीवी चैनल के एडिटर मध्य प्रदेश के एक जिले के होटल में एक लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़े गए लेकिन शीर्ष स्तर के दबाव के चलते पुलिस को दोनों को छोड़ना पड़ा। अफवाहबाजों ने अफवाह तो फैला दिया लेकिन इस अफवाह की पुष्टि में किसी तथ्य को पेश नहीं कर पाए। वे यह तक नहीं बता पाए कि आखिर किस पुलिस अधिकारी ने पकड़ा था, लड़की का नाम क्या था। बाद में पता चला कि इस सुनियोजित अफवाह के पीछे एडिटर से नाराज एक लाबी है जो एकाध हिंदी ब्लाग पर अफवाह को प्रकाशित कराने में सफलता पा ली थी लेकिन ब्लागर को भी जब अफवाह में सच्चाई शून्य होने के बारे में जानकारी मिली तो उसने 48 घंटे के भीतर पोस्ट को  ब्लाग से हटा दिया। बताया जाता है कि एडिटर, जिनके अधीन मार्केटिंग विभाग भी है, ने कुछ दिनों पहले एक बैठक में परफार्म न कर पाने वालों और टारगेट एचीव न कर पाने वालों को कड़ी चेतावनी दी थी। इसी से खफा कुछ लोगों ने उनकी कुर्सी हिलाने के लिए सुनियोजित अफवाह का सहारा लिया और चरित्र हनन की नापाक कोशिश की।

इन दो अफवाहों से पहले भी दिल्ली में एक मीडिया हाउस में गैंग रेप होने की कहानी गढ़कर सुनियोजित अफवाह उड़ाई गई थी जिसके बारे में भड़ास4मीडिया पर खबरें प्रकाशित की जा चुकी हैं। इन खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें-

  1. अफवाह ने दिल्ली की मीडिया में मचाया हड़कंप
  2. अफवाह फैलाने वाले ये अड्डे और पत्रकारों का एक गैंग
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...