Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिहार से आई ई-चिट्ठी में प्रकाश झा के ‘मौर्य’ चैनल की कहानी

प्रकाश झा

बिहार से एक ई-चिट्ठी आई है। इसमें मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मौर्य’ चैनल के अंदर की कहानी सुनाई गई है।

प्रकाश झा

बिहार से एक ई-चिट्ठी आई है। इसमें मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मौर्य’ चैनल के अंदर की कहानी सुनाई गई है।

पत्र के मुताबिक मौर्य चैनल के आन एयर होने की तारीख फिर टल गई है। बिहार और झारखंड पर केंद्रित यह रीजनल न्यूज चैनल पिछले डेढ़ वर्षों से आन एयर होने का इंतजार कर रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रकाश झा की व्यस्तता को देखते हुए कयास लगाया जा रहा था कि चुनाव बाद चैनल आन एयर हो जाएगा लेकिन लगता है कि चैनल का दुर्भाग्य अभी खत्म नहीं हुआ है। ई-चिट्ठी के अनुसार लोकसभा चुनाव में हारने के बाद प्रकाश झा ने मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में मॉल बनाने के प्रोजेक्ट को बंद करने की घोषणा कर दी है। उनकी इस घोषणा को उनके टीवी न्यूज चैनल के ड्रीम प्रोजेक्ट से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बीच, चैनल की लांचिंग टलते जाने से यहां आने-जाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। चैनल के एजीएम सिद्धार्थ शंकर और एचआर की एक अधिकारी सुनंदा पांडेय के चैनल छोड़ने से यहां काम करने वाले लोगों में चैनल और अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी है। वैसे, सिद्धार्थ और सुनंदा ने चैनल छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारण होने का हवाला दिया है लेकिन पटना की मीडिया में चर्चा है कि ये लोग चैनल के भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं थे। कहा ये भी जा रहा है कि मौर्य चैनल में एक महिला के लगातार बढ़ते प्रभाव और उसके कामकाज व व्यवहार के तरीके से अन्य वरिष्ठों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। मौर्य चैनल से सिद्धार्थ शंकर और सुनंदा पांडे के विदा लेने से पहले भी कई लोग यहां से जा चुके हैं। सीटू तिवारी ने मौर्य छोड़कर फोकस में ज्वाइन किया तो मृत्युंजय ठाकुर ने मौर्य से विदा लेकर असित नाथ तिवारीमहुआ का दामन थामा है। इसी तरह विशाल और मुन्ना शर्मा ने भी मौर्य की लांचिंग से पहले ही इस चैनल को बाय बोलना उचित समझा। चैनल में हाल-फिलहाल कई लोगों ने ज्वाइन भी किया है जिनमें एक हैं असित नाथ तिवारी। असित ने बतौर प्रोड्यूसर और एंकर मौर्य चैनल में ज्वाइन किया है। असित इससे पहले महुआ न्यूज में हुआ करते थे।


इस ई-चिट्ठी में कही गई बातों पर अगर आपको कुछ कहना है या फिर मौर्य चैनल के बारे में आपको कुछ अलग से बताना है तो हमें मेल करें। आपका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा।

मेल आईडी है: [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...