Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकारिता से रंगकर्म की ओर मुड़े थे हबीब

पद्म विभूषण, पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कारों-सम्मानों से सम्मानित प्रख्यात रंगकर्मी हबीब तनवीर का आज सुबह इंतकाल हो गया। भोपाल में हार्टअटैक के चलते तनवीर साहब का निधन हुआ। 85 साल के हबीब तनवीर की हालत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी। उन्हें कई तरह के रोग हो गए थे। रायपुर में 1 सितंबर 1923 को जन्मे हबीब तनवीर की पत्नी मोनिक मिश्रा का पहले ही निधन हो चुका है।

पद्म विभूषण, पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कारों-सम्मानों से सम्मानित प्रख्यात रंगकर्मी हबीब तनवीर का आज सुबह इंतकाल हो गया। भोपाल में हार्टअटैक के चलते तनवीर साहब का निधन हुआ। 85 साल के हबीब तनवीर की हालत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी। उन्हें कई तरह के रोग हो गए थे। रायपुर में 1 सितंबर 1923 को जन्मे हबीब तनवीर की पत्नी मोनिक मिश्रा का पहले ही निधन हो चुका है।

परिवार में उनकी इकलौती बिटिया नगीन हैं। भारतीय थिएटर और रंगकर्म के भीष्म पितामह कहे जाने वाले हबीब तनवीर वर्ष 1972 से 1978 तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी रहे। इंग्लैंड जाकर निर्देशन और अभिनय की ट्रेनिंग लेने वाले हबीब के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। बाद में वे रंगमंच की ओर मुड़े। कई कालजयी नाटक देने वाले हबीब तनवीर ने कई फिल्मों में भी काम किया है। ‘चरनदास चोर’ नाटक के लिए हबीब तनवीर को वर्ष 1982 में एडिनबर्ग अंतरराष्ट्रीय ड्रामा फेस्टविल में सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1959 में भोपाल में ‘नया थियेटर’ की शुरुआत की थी। 

हबीब तनवीर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप इन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

हबीब तनवीर से संगत

नहीं रहे हबीब तनवीर

हबीब तनवीर (विकिपीडिया)

Habib Tanvir, Indian Theatre Personality

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...