Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सिक्किम में अगस्त से मिष्टि की संगीतमय मिठास

Nishant Mittalउत्तरी बंगाल का पहला एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम अब सिक्किम में अपनी संगीतमय मिठास बिखेरने जा रहा है। सिक्किम में यह रेडियो स्टेशन अगस्त महीने में आन एयर होगा। खूबसूरत प्रदेश सिक्किम को रेडियो मिष्टि की तरफ से यह संगीतमय तोहफा तो होगा ही,  रेडियो मिष्टि को  पहला  एफएम स्टेशन होने का गौरव भी प्राप्त होगा। रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल ने भड़ास4मीडिया को कई जानकारियां दीं।

Nishant Mittalउत्तरी बंगाल का पहला एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम अब सिक्किम में अपनी संगीतमय मिठास बिखेरने जा रहा है। सिक्किम में यह रेडियो स्टेशन अगस्त महीने में आन एयर होगा। खूबसूरत प्रदेश सिक्किम को रेडियो मिष्टि की तरफ से यह संगीतमय तोहफा तो होगा ही,  रेडियो मिष्टि को  पहला  एफएम स्टेशन होने का गौरव भी प्राप्त होगा। रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल ने भड़ास4मीडिया को कई जानकारियां दीं।

 

सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि सिक्किम की राजधानी गंगटोक में रेडियो मिष्टि का आफिस व स्टूडियो होगा। गंगटोक से ही सिक्किम की स्थानीय प्रतिभाओं को मौका और बढ़ावा दिया जाएगा। वैसे भी रेडियो मिष्टि का  नारा है- ”लोकल पीपुल – लोकल वायस – लोकल स्टेशन – लोकल च्वायस”। निशांत के अनुसार रेडियो मिष्टि अपने विभिन्न प्रयोगधर्मी व जन भागीदारी वाले कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को शरीक करते हुए स्थानीय परंपराओं, धरोहरों, संस्कृतियों को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

 

श्री मित्तल के मुताबिक एक प्रतिष्ठित रिसर्च एजेंसी ने संगीत पर जो सर्वे किया उसी के नतीजे के अनुरूप हम स्थानीय लोगों की अभिरुचि के अनुसार संगीत सुनाते हैं। हरियाली और पर्यावरण प्रेमी राज्य सिक्किम के स्वभाव के अनुसार ही रेडियो मिष्टि ने मार्केटिंग व जन जुड़ाव अभियान डिजाइन किए हैं। सिक्किम के लोग प्रकृति के साथ संगीत के बेहद प्रेमी हैं और उनकी इसी संवेदना को ध्यान में रखते हुए उनके लिए संगीत के कई तरह के कार्यक्रम तैयार कराए जा रहे हैं।

 

radio mistiसीईओ निशांत ने जानकारी दी कि रेडियो मिष्टि का बीबीसी के साथ भी पार्टनरशिप है। रेडियो मिष्टि पहला एफएम स्टेशन है जो बीबीसी टाप आफ द पाप को प्रसारित करता है। इस कार्यक्रम में साप्ताहिक ब्रिटिश संगीत चार्ट के अलावा भी ढेर सारा कुछ होता है। नामी गिरामी लोगों के इंटरव्यू के अलावा लाइव व स्टूडियो परफारमेंस, ब्रिटिश एलबम व एकल हिट्स भी इसमें होते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि ”गुनगुनाते रहो” की टैगलाइन के साथ रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम सिलिगुड़ी में वर्ष 2007 में लांच हुआ था और इसे इलाके का पहला एफएम स्टेशन होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस एफएम स्टेशन के कार्यक्रमों को सिलिगुड़ी के आसपास 80 किमी के दायरे में सुना जाता है। रेडियो मिष्टि के कार्यक्रम हिंदी, बंगाली, नेपाली और अंग्रेजी कुल चार भाषाओं में प्रसारित होते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...