Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एमएच1 न्यूज से 40 रिपोर्टरों की छुट्टी

म्यूजिक, अध्यात्म और न्यूज के तीन चैनल चलाने वाले एमएच1 ग्रुप ने अपने न्यूज चैनल एमएच1 न्यूज के तीन प्रदेशों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के करीब 50 रिपोर्टरों की छुट्टी कर दी है। कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक न होने और मंदी का हवाला देते हुए प्रबंधन की तरफ से एचआर डिपार्टमेंट ने सभी रिपोर्टरों को फोन करके कह दिया है कि वे अब खुद को स्वतंत्र मानें। अगर चाहें तो स्ट्रिंगर के रूप में प्रति स्टोरी 300 रुपये के हिसाब से अपनी सेवाएं दे सकते हैं। रिपोर्टर के रूप में इन पत्रकारों को बारह से पंद्रह हजार रुपये दिए जाते थे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे प्रदेशों के रिपोर्टरों की भी छुट्टी की जा चुकी है। एमएच1 के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अब सिर्फ दो ब्यूरो आफिस काम करेंगे। एक ब्यूरो आफिस शिमला में होगा जो पूरे हिमाचल को कवर करेगा और दूसरा चंडीगढ़ में होगा जो पंजाब और हरियाणा की खबरें भेजेगा। हिमाचल प्रदेश में करीब 8 रिपोर्टर काम करते थे। ये रिपोर्टर मंडी, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर आदि जिलों में तैनात थे।

इसी तरह पंजाब में लगभग 15 लोग स्टाफर थे। ये लोग लुधियाना, अमृतसर, भटिंडा, पटियाला आदि जगहों पर रहते हुए रिपोर्ट करते थे। हरियाणा के करनाल, गुड़गांव, पानीपत, अंबाला, हिसार आदि जिलों में लगभग 18 रिपोर्टर एमएच1 न्यूज के लिए काम करते थे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी पहले यही कवायद की जा चुकी है और इन प्रदेशों में भी राजधानियों में ब्यूरो आफिस काम कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि निकाले गए रिपोर्टरों से स्ट्रिंगर के रूप में काम करने को कहा गया है और बदले में 300 रुपये प्रति स्टोरी देने की बात कही गई है। सूत्रों के मुताबिक एमएच1 न्यूज पर अपने स्ट्रिंगरों का लाखों रुपये बकाया है और स्ट्रिंगरों द्वारा कई बार मांगे जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया जाता। यह रिकार्ड देखते हुए छंटनी के शिकार रिपोर्टर अब स्ट्रिंगर के रूप में भी काम करने के लिए तैयार नहीं है। छंटनी के शिकार एक रिपोर्टर ने भड़ास4मीडिया को बताया कि स्ट्रिंगर के रूप में वही रिपोर्टर काम करेंगे जिन्हें किसी न्यूज चैनल का लोगो चाहिए ताकि वे जिले में अपनी हनक कायम रख सकें और न्यूज चैनल के नाम पर कोई दूसरा धंधा करके अपना और अपने परिजनों का पेट पाल सकें।

एमएच1 न्यूज प्रबंधन का स्ट्रिंगरों के साथ बरताव का अभी तक जो इतिहास रहा है, उसे देखते हुए कोई रिपोर्टर उसके साथ एक ईमानदार स्ट्रिंगर के रूप में काम नहीं कर सकता क्योंकि काम करने के बदले में कुछ मिलता नहीं है। सूत्रों का कहना है कि एमएच1 न्यूज को प्रबंधन अब न्यूनतम खर्चे में चलाना चाहता है इसलिए देश भर में सिर्फ ब्यूरो पर निर्भर होकर चैनल चलाने का इरादा कर लिया गया है। इसी लिहाज से राज्यों की राजधानियों के ब्यूरो को छोड़कर बाकी सभी रिपोर्टरों को टाटा-बाय-बाय बोल दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...