Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दैनिक जागरण के फोटोग्राफर पर अटैक

[caption id="attachment_15249" align="alignleft"]रवि बघेलरवि बघेल[/caption]इटावा में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर रवि बघेल को हमालवरों ने उस समय घायल कर उनका कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जब वह एक बस दुर्घटना की मौके पर फोटो खींच रहे थे। भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के सराय दयानत में संत विवेकानन्द स्कूल की बस रोजाना की तरह जब बच्चों को लेने जा रही थी कि अचानक एक महिला को टक्कर मारने के बाद पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रवि बघेल दुर्घटनाग्रस्त बस और भीड़ से पिट रहे बस ड्राइवर की फोटो खींचने लगे। तभी उन पर कुछ लोग हमलावर हो गए।

रवि बघेलइटावा में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर रवि बघेल को हमालवरों ने उस समय घायल कर उनका कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जब वह एक बस दुर्घटना की मौके पर फोटो खींच रहे थे। भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के सराय दयानत में संत विवेकानन्द स्कूल की बस रोजाना की तरह जब बच्चों को लेने जा रही थी कि अचानक एक महिला को टक्कर मारने के बाद पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रवि बघेल दुर्घटनाग्रस्त बस और भीड़ से पिट रहे बस ड्राइवर की फोटो खींचने लगे। तभी उन पर कुछ लोग हमलावर हो गए।

ड्राइवर को पीट रहे हमलावरों को इसी बात पर आपत्ति थी कि वह उनकी फोटो क्यों खींच रहे हैं? गुस्से में हमलावरों ने बघेल का कैमरा भी तोड़ डाला। पता चला है कि हमले में बघेल की गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 427,506,504,323 में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। घायल फोटोग्राफर को राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रेस क्लब के महामंत्री विशुन कुमार ने हमले पर रोष व्यक्त करते हुए एसएसपी प्रवीन कुमार से हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। पुलिस ने भी हमला करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...