Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मौर्य के सीईओ बने राजीव, कई और लोग जुड़े

मौर्य टीवीप्रकाश झा और मनमोहन शेट्टी की संयुक्त कंपनी पी&एम ग्रुप के बैनर तले लांच किए जाने वाले मौर्य टीवी में आंतरिक गतिविधियां आजकल बढ़ गई हैं। राजीव मिश्रा को इस वेंचर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। राजीव इससे पहले सिनेमाया मीडिया ग्रुप में बतौर सीनियर वायस प्रेसीडेंट कार्यरत थे। सूत्रों का कहना है कि पी&एम ग्रुप मौर्य टीवी के साथ-साथ डिजिटल सिनेमा मल्टीप्लेक्स की चेन भी पूरे भारत में खोलने जा रहा है। बिहार, झारखंड और उड़ीसा को केंद्र में रखकर लांच किए जा रहे मौर्य टीवी के हेड के रूप में आज तक के बिहार प्रमुख सुजीत कुमार झा का नाम चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि सुजीत मौर्य टीवी के प्रोजेक्ट से शुरू से ही जुड़े हुए हैं और फिलहाल पर्दे के पीछे से सारा कामधाम संचालित कर रहे हैं।

जो लोग मौर्य टीवी में प्रमुख भूमिकाओं में काम कर रहे हैं उनका नाम और काम इस तरह है- राकेश कुमार सिंह सिस्टम हेड होने के साथ-साथ मौर्य टीवी के आफिस संचालन व आधारभूत ढांचे के निर्माण का काम देख रहे हैं। उनके साथ प्रशांत कुमार भी जुड़े हुए हैं। आउटपुट के हेड के रूप में धर्मेंद्र मणि राजेश काम देख रहे हैं। मनीषा तिवारी इनपुट हेड हैं। प्रोग्रामिंग का जिम्मा अकरम अली को दिया गया है। मौर्य टीवी के डिप्टी न्यूज एडिटर रत्नेश्वर हैं। अशोक शर्मा और रजनीश बुलेटिन प्रोड्यूसर हैं। मुहआ को छोड़कर मौर्य पहुंचे असित नाथ तिवारी एंकर व बुलेटिन प्रोड्यूसर हैं। इनपुट की टीम में टाइम्स आफ इंडिया से आए विनय कुमार पांडेय को भी शामिल किया गया है। ईटीवी उर्दू के एंकर रहे विशाल आजम ने भी मौर्य ज्वाइन किया है। स्पेशल टीम के हेड के रूप में विजय झा दायित्व निभा रहे हैं। बिहार के लखीसराय में बतौर रिपोर्टर साधना न्यूज के साथ काम कर रहे पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने भी मौर्य टीवी ज्वाइन कर लिया है और अब वे पटना में रिपोर्टर के रूप में काम करेंगे। सूत्रों का कहना है कि चैनल को टेस्ट सिग्नल पर इस महीने के आखिर में छोड़ा जाएगा। इसके स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन आन एयर किए जाने की संभावना है।

भड़ास4मीडिया से बातचीत में आज तक के बिहार प्रमुख सुजीत कुमार झा ने मौर्य टीवी में जाने की चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनको लेकर जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। वे आज तक नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रकाश झा से उनके नजदीकी रिश्ते जरूर हैं लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वे उनके चैनल में जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...