Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हाईटेंशन जॉब करने की स्थिति में नहीं हूं

[caption id="attachment_15400" align="alignleft"]विवेक अवस्थीविवेक अवस्थी[/caption]आईबीएन7 के सीनियर एडिटर विवेक ने इस्तीफा दिया : विवेक अवस्थी ने टीवी जर्नलिज्म को फिलहाल बाय बोल दिया है। ऐसा उन्होंने इस माध्यम के तनावों व दबावों के चलते किया। वे सीनियर एडिटर पद पर आईबीएन7 में कार्यरत थे। विवेक अवस्थी 18 वर्षों से पत्रकारिता में हैं और प्रिंट व टीवी, दोनों माध्यमों में काम किया है। बी4एम ने जब विवेक से संपर्क किया तो उन्होंने इस्तीफे की पुष्टि की। क्या करने जा रहे हैं, इस सवाल पर विवेक ने बताया कि हम तीन चार दोस्त एक नया वेंचर प्लान कर रहे हैं। यह वेंचर जब कोई शेप लेगा तो आपको खबर कर देंगे। क्यों छोड़ा टीवी जर्नलिज्म, कोई खास वजह? इस सवाल पर विवेक ने कहा- कोई खास वजह नहीं।

विवेक अवस्थीआईबीएन7 के सीनियर एडिटर विवेक ने इस्तीफा दिया : विवेक अवस्थी ने टीवी जर्नलिज्म को फिलहाल बाय बोल दिया है। ऐसा उन्होंने इस माध्यम के तनावों व दबावों के चलते किया। वे सीनियर एडिटर पद पर आईबीएन7 में कार्यरत थे। विवेक अवस्थी 18 वर्षों से पत्रकारिता में हैं और प्रिंट व टीवी, दोनों माध्यमों में काम किया है। बी4एम ने जब विवेक से संपर्क किया तो उन्होंने इस्तीफे की पुष्टि की। क्या करने जा रहे हैं, इस सवाल पर विवेक ने बताया कि हम तीन चार दोस्त एक नया वेंचर प्लान कर रहे हैं। यह वेंचर जब कोई शेप लेगा तो आपको खबर कर देंगे। क्यों छोड़ा टीवी जर्नलिज्म, कोई खास वजह? इस सवाल पर विवेक ने कहा- कोई खास वजह नहीं।

आशुतोष (आईबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर) मेरा 15 साल पुराना मित्र है। हम लोग एसपी सिंह के आज तक से पहले बीआई टीवी से साथ हैं। स्कूटर-मोटरसाइकिल पर साथ-साथ टहलते थे। इसलिए कोई वजह होने का मतलब ही नहीं है। मैंने स्वेच्छा और सोच-समझकर इस्तीफा दिया है। पिछले तीन वर्षों से आईबीएन7 में हूं। बहुत अच्छा रहा यहां कार्यकाल।

18 वर्षों के अपने पत्रकारीय करियर के बारे में विवेक बताते हैं कि उनके घर का माहौल पत्रकारिता और पढ़ाई-लिखाई वाला रहा है। पिता जी रामकृष्ण अवस्थी नेशनल हेराल्ड में डिप्टी न्यूज एडिटर थे। बाद में एनआईपी (नादर्न इंडिया पत्रिका) के लखनऊ के रेजीडेंट एडिटर बने और फिर कानपुर में एनआईपी लांच कराया। मेरे ताऊजी डा. हरिकृष्ण अवस्थी शिक्षक सीट से एमएलसी रहे। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रहे। तो मेरे घर का जो माहौल था, उससे पढ़ाई-लिखाई और पत्रकारिता बचपन से मेरे खून में है। घर के माहौल के कारण ही जर्नलिज्म में आया। सन 1991 में दिल्ली में पेट्रियाट से पत्रकारिता की शुरुआत की। बाद में हिंदुस्तान टाइम्स और पायनियर पहुंचा। टीवी की शुरुआत होने पर बीआई टीवी जिसे टीवीआई भी कहा जाता है, पहुंचा। एसपी के साथ डेढ़-दो साल काम किया। स्टार और एनडीटीवी होते हुए आईबीएन7 पहुंचा।

आधुनिक टीवी जर्नलिज्म में दबाव व तनाव के बारे में विवेक साफौतर पर स्वीकारते हैं कि टीवी में बहुत प्रेशर है। विवेक के मुताबिक, ‘मैं काफी दिनों से सोच रहा था कि यह दबाव व तनाव वाली जिंदगी कब तक चलती रहेगी। 39 का हो गया हूं। घर-परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। पत्नी, बच्चों व दोस्तों को वक्त नहीं दे पाता। आफिस की टाइमिंग पता है। बच्चे सो रहे होते हैं तो घर पहुंचता हूं। बच्चे स्कूल जा रहे होते हैं तो मैं सो रहा होता हूं। नौकरी किस कीमत पर? यह सवाल मन में द्वंद्व पैदा किए हुए था। टीवी में इतना कंपटीशन है कि यहां एक-एक सेकेंड की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस्तीफा दे दिया है तो इसका मतलब यह नहीं कि मैंने पत्रकारिता को पूरी तरह बाय-बाय बोल दिया है। मैंने आप्शन खोल रखे हैं। लिखना-पढ़ना जारी रखूंगा। ढंग का आफर मिलता है, जिसमें प्रेशर नहीं है, तो उस पर विचार करूंगा। हां, लेकिन यह सच है कि मैं हाईटेंशन जाब करने की स्थिति में नहीं हूं।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...